---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Maruti WagonR Flex Fuel Price: देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल हैचबैक की कीमत आई सामने, जानिए क्या है खास

देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल हैचबैक WagonR Flex Fuel की कीमत सामने आ गई है। यह कार E20 से लेकर E100 तक के इथेनॉल फ्यूल पर चल सकती है. लेकिन इसकी कीमत रेगुलर मॉडल से कितनी ज्यादा है और आम ग्राहक इसे कब खरीद पाएंगे? जानिए पूरी डिटेल.

---खबर नीचे जारी है---

Maruti WagonR Flex Fuel Price: भारत में वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी चर्चित फ्लेक्स-फ्यूल कार WagonR Flex Fuel की कीमत का ऐलान कर दिया है. कुछ समय पहले केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में इस कार को प्रदर्शित किया गया था, लेकिन तब इसकी कीमत नहीं बताई गई थी. अब कंपनी ने इस नई तकनीक से लैस कार को आधिकारिक तौर पर पेश करते हुए इसकी कीमत का खुलासा कर दिया है.

WagonR Flex Fuel की कीमत कितनी है?

मारुति सुजुकी ने नई WagonR Flex Fuel की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7.24 लाख रुपये तय की है. यह कार कंपनी की लोकप्रिय WagonR पर आधारित है, लेकिन इसमें फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. इसी वजह से इसकी कीमत सामान्य पेट्रोल मॉडल की तुलना में अधिक रखी गई है.

---खबर नीचे जारी है---

रेगुलर पेट्रोल मॉडल से कितनी महंगी है?

अगर WagonR Flex Fuel की तुलना इसके नियमित पेट्रोल वर्जन से की जाए, तो यह मॉडल करीब 86 हजार रुपये महंगा पड़ता है. वहीं कमर्शियल सेगमेंट में उपलब्ध WagonR Tour H3 के मुकाबले इसकी कीमत लगभग 1.35 लाख रुपये से लेकर 2.25 लाख रुपये तक ज्यादा है. हालांकि दोनों मॉडलों के इंजन और तकनीक में बड़ा अंतर है, इसलिए कीमत का यह फर्क स्वाभाविक माना जा रहा है.

फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक की सबसे बड़ी खासियत

इस कार की सबसे बड़ी ताकत इसकी फ्लेक्स-फ्यूल क्षमता है. WagonR Flex Fuel 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित ईंधन से लेकर E100 यानी 100 प्रतिशत इथेनॉल फ्यूल तक पर चल सकती है. इसका सिस्टम ईंधन में मौजूद पेट्रोल और इथेनॉल के अनुपात को खुद पहचानकर उसी हिसाब से इंजन को एडजस्ट कर लेता है. यही वजह है कि इसे भविष्य के ईंधन विकल्पों के लिए तैयार कार माना जा रहा है.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- बिना थकान लॉन्ग ड्राइव का मजा! ये हैं क्रूज कंट्रोल वाली 5 सबसे सस्ती कारें, कीमत 5.99 लाख से शुरू

इंजन और गियरबॉक्स में क्या मिलता है?

मारुति सुजुकी ने इस मॉडल में मौजूदा 1.2 लीटर K12N पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है. इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी ने फिलहाल इंजन की परफॉर्मेंस में किसी बड़े बदलाव की जानकारी नहीं दी है. हालांकि अभी तक यह भी साफ नहीं किया गया है कि E85 या अन्य हाई-इथेनॉल फ्यूल पर यह कार कितना माइलेज देगी.

---खबर नीचे जारी है---

आम ग्राहकों को अभी करना होगा इंतजार

WagonR Flex Fuel को लेकर कंपनी ने फिलहाल अलग रणनीति अपनाई है. शुरुआती चरण में इस कार की बिक्री केवल कमर्शियल उपयोग के लिए की जाएगी. यानी टैक्सी ऑपरेटर, कैब सर्विस और व्यावसायिक उपयोग करने वाले ग्राहक ही इसे खरीद सकेंगे. आम ग्राहकों के लिए यह कार अभी उपलब्ध नहीं होगी और उन्हें इसके लिए कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है.

WagonR Flex Fuel का लॉन्च सिर्फ एक नई कार की एंट्री नहीं है, बल्कि यह भारत में इथेनॉल आधारित परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है. सरकार लगातार पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण बढ़ाने और आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रही है. ऐसे में फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक वाली गाड़ियां आने वाले वर्षों में भारतीय बाजार में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम? इंश्योरेंस कंपनी ने बता दिया सच

First published on: Jun 16, 2026 08:54 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola