Toyota ने लॉन्च की नई 8 सीटर कार, पेट्रोल और डीजल का ऑप्शन, जानें कीमत

इनोवा हाइक्रॉस में 10 से ज्यादा एडवांस्ड कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलते हैं। इस नए वेरिएंट की बुकिंग्स पहले से ही खुल गयी थी और आज से (April 15, 2024) डिलीवरी शुरू कर दी जायेगी।

Toyota
विज्ञापन

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने आज इनोवा हाईक्रॉस जीएक्स (O) पेट्रोल वेरिएंट में एक नया ग्रेड पेश कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इनोवा हाइक्रॉस में 10 से ज्यादा एडवांस्ड कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलते हैं। इस नए वेरिएंट की बुकिंग्स पहले से ही खुल गयी थी और आज से (April 15, 2024) डिलीवरी शुरू कर दी जायेगी।

इनोवा हाईक्रॉस अपने सेगमेंट की एक बेस्ट सेलिंग एमपीवी है। इसमें आपको न सिर्फ बढ़िया स्पेस मिल जाता है बल्कि इसमें आराम भी काफी अच्छा मिलता है। यही वजह से है कि जो लोग लम्बी यात्रा करते हैं वो टोयोटा की इनोवा हाईक्रॉस को खरीदना पसंद करते हैं इनोवा हाईक्रॉस को खरीदने पसंद करते हैं।

विज्ञापन

Innova HyCross petrol GX (O) पेट्रोल वेरिएंट के फीचर्स

नए वेरिएंट में फ्रंट LED फोग लैम्प्स, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स दिए हैं, इसके अलावा इसमें रियर Defogger लगे हैं। इस गाड़ी में Chestnut थीम इंटीरियर मिलता है। सॉफ्ट टच मटेरियल डोर्स पैनल, डैशबोर्डं पर मिलता है।

मिड ग्रेड फेब्रिक सीट्स और रियर सनशेड जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा इसमें ऑटो AC, 10.1 इंच अ इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायर लैस एप्पल कार प्ले और पनारोमिक व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस गाड़ी में 7-8 सीटर का ऑप्शन मिलता है।

कीमत और वेरिएंट

Hycross Petrol GX (O) – 8-Seater: 20.99 लाख रुपये

विज्ञापन

Hycross Petrol GX (O) – 7-Seater: 21.13 लाख रुपये

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ