Toyota Car: टोयोटा ने अपनी धांसू एसयूवी कार Innova Hycross हाईब्रिड वेरिएंट पर 27 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी की है। अब कीमत बढ़ने के बाद इसकी कीमत 18.55 लाख रुपये से 29.99 लाख रुपये एक्स शोरूम हो गई है। कंपनी इनोवा हाईक्रॉस के कुल 5 वेरिएंट्स में ऑफर करती है।
दो वेरिएंट की बुकिंग बंद
जानकारी के मुताबिक कंपनी ने कार के पांच G, GX, VX, ZX, और ZX (O) में से दो वेरिएंट ZX, और ZX (O) की बुकिंग फिलहाल बंद कर दी है। कंपनी ने कीमतों में बढ़ोत्तरी और दो वेरिएंट की बुकिंग बंद करने का कारणों का खुलासा नहीं किया है।
पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन
Toyota Innova Hycross में पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन है। यह इंजन 174 Ps की पावर क्षमता और 205 NM की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार मे 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 7-इंच ड्राइवर का डिस्प्ले, लेन-कीप असिस्ट, क्रूज कंट्रोल आदि फीचर्स मिलते हैं।
Innova HyCross का माइलेज 21.1 kmpl
Innova HyCross करीब 21.1 kmpl की माइलेज देती है। बता दें मार्च 2023 में Toyota Innova HyCross की कुल 5.7 हजार यूनिट्स बिकी थी। कार में मल्टी-लेयर्ड डैशबोर्ड है। इसमें एयरकॉन वेंट्स पर सिल्वर फीनिश है। इंटीरियर डुअल टोन का है। कार की लंबाई 4,755mm, चौड़ाई 1,850mm और उंचाई 1,795mm है।
संबंधित खबरें
6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 hr agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines