Skoda Enyaq EV car details in hindi: स्कोडा जल्द अपनी नई ईवी कार Enyaq को लॉन्च करने वाला है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान इंडिया में स्पॉट किया गया है। Enyaq में 82 kWh बैटरी पैक मिलेगा। इसमें सिंगल मोटर दी गई है, जो इसे एडिशन पावर देती है। यह नई ईवी कार बाजार में पहले से मौजूद Hyundai Ioniq5 और Kia EV6 जैसे इलेक्ट्रिक कारों से मुकाबला करेगी। Skoda Enyaq EV रियर व्हील ड्राइव कार है। यह कार मैक्सिमम 282 bhp की पावर देगी।
वीडियो पर क्लिक कर देखें Skoda Enyaq EV
महज 6 सेकंड में 100 kmph तककी स्पीड पकड़ लेती है
Skoda Enyaq हाई स्पीड कार होगी, जो महज 6.7 सेकंड 0 से 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेने में सक्षम है। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार मार्च 2024 में पेश कर दी जाए। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 565 km तक चलेगी। जानकारी के अनुसार फास्ट चार्जिंग से यह कार महज 28 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। ग्लोबल मार्केट में यह कार पांच वेरिएंट में आती है। कार का व्हीलबेस 2765 mm का है, जिससे इसे चलाने में आसानी होती है। कार की लंबाई 4648 mm चौड़ाई 1877 mm और हाइट 1618 mm की है।
15 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
Skoda Enyaq में 15 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। इसमें ड्राइवर सीट पर 5.3 इंच की डिजिटल डिस्प्ले मिलेगी। यह पांच सीटर कार है, इसमें इलेक्ट्रिक कंट्रोल सीट दी गई हैं। कार में 52 kWh और 58 kWh बैटरी पैक का भी ऑप्शन मिल सकता है। फिलहाल ग्लोबल मार्केट में इसके 50, 60, 80, 80X और vRS पांच ट्रिम आते हैं। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमतों का ऐलान नहीं किया है। अनुमान है कि इंडिया में यह शुरुआती कीमत 60 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाएगी। यह हाई क्लास लग्जरी कार होगी। जिसमें एसरबैग समेत सेफ्टी के सभी एडवांस फीचर्स मिलेंगे।
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
19 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
22 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines