Nora Fatehi के पास है BMW की यह लग्जरी कार, 235 Kmph है टॉप स्पीड
Edited By Amit Kasana

Nora Fatehi Car Collection
Edited By Amit Kasana

Nora Fatehi Car Collection
Nora Fatehi Car Collection: नोरा फतेही अकसर सोशल मीडिया पर अपनी स्टाइलिश ड्रेस के लिए वायरल होती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि नोरा को ट्रेंडी ड्रेस के अलावा महंगी गाड़ियां भी पसंद हैं। उनके गैराज में BMW 5 सीरीज से लेकर Volkswagen की शानदार हैचबैक कार Polo भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार Nora Fatehi के पास BMW 5 20D सुपर लग्जरी कार है। इस शानदार कार में 1995 cc का इंजन मिलता है। यह 4 सिलेंडर इंजन है जो 4 वेव/सिलेंडर के साथ आता है। इस धांसू कार में 235 Kmph की टॉप स्पीड मिलती है।

Nora Fatehi Car Collection
BMW 5 20D महज 7.54 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Nora Fatehi के पास BMW 5 20D के अलावा Mercedes Benz CLA 200 D, Honda City और Volkswagen Polo जैसी क्यूट कार है।
इस जानदार कार में डीजल वेरिएंट आता है। BMW 5 20D शुरुआती कीमत 65.89 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। सड़क पर यह धाकड़ कार 20.3 kmpl की माइलेज देती है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
BMW 5 Series 520d लग्जरी कार चार कलर Phytonic Blue Metallic, Black Sapphire Metallic, Bluestone Metallic और Alpine White में ऑफर की जाती है। इसमें 2.0 लीटर B47 टर्बों चार्ज इंजन का भी विक्लप मिलता है।

Nora Fatehi Car Collection BMW 5 20D
यह कार 190 bhp की पावर और 4000 rpm देती है। कार में 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है। BMW 5 20D में रियर व्हील ड्राइव मिलता है। इसमें 8 गियर, मैनुअल ओवरराइड और पैडल शिफ्ट मिलता है।
कार में स्पोर्ट्स मोड भी है कार की लंबाई 4963 mm, चौड़ाई 1868 mm और हाइट 1467 mm की है। BMW 5 20D का व्हीलबेस 2975 mm का है, जिससे इसे कम जगह में चलाना आसान है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: