Nissan X-Trail to get 1.5 turbo-petrol engine: बिग साइज suv कारों का बाजार में अलग ही क्रेज है, यह फैमिली कार 5, 7 और 10 तीन सीट ऑप्शन में आती हैं। अगस्त में एक नई एसयूवी इंडिया में लॉन्च होने वाली है, दरअसल, हम बात कर रहे हैं Nissan X-Trail की। यह कार बाजार में Toyota Innova, Fortuner और MG की धाकड़ कार Gloster को टक्कर देगी।
कार में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन
शुक्रवार को सामने आया है कि यह कार 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन में आएगी। इसके टर्बों पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा, लेकिन फिलहाल इसका हाईब्रिड इंजन इंडिया में नहीं आने वाला है। बता दें कंपनी अपनी इस कार को ग्लोबल मार्केट में पहले से सेल करती है। कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और पहाड़ों पर चलने के लिए हिल होल्ड कंट्रोल मिलेगा। हिल होल्ड से ऊंचाई पर गाड़ी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
मिलेगा ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन
Nissan X-Trail पांच और सात दोनों सीट ऑप्शन में ऑफर की जाएगी। एसयूवी का हाई पावर इंजन 204 hp की पावर और 305 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। बताया जा रहा है कि कंपनी शुरू में इसके केवल गिनती के यूनिट इंडिया में सेल के लिए ऑफर करेगी। डिमांड रही तो इसका डीलज इंजन भी यहां लॉन्च किया जा सकता है। यह थ्री सिलेंडर इंजन कार है, जो लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देती है। यह कार टू व्हील ड्राइव और (2WD) ऑल व्हील ड्राइव (AWD) ऑप्शन में आएगी।
Nissan X-Trail में मिलेंगे यह स्मार्ट फीचर्स
- ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।
- 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- इंटीरियर में डुअल कलर ऑप्शन
- वायरलेस एप्पल कारप्ले
- हेड-अप डिस्प्ले और रियर सीट पर एसी वेंट
- इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
- मस्कुलर लुक ग्रिल और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- एलईडी हेडलाइट और टेललाइट
ये भी पढ़ें: 13 सीट, 17 Kmpl की माइलेज, ये है Force की धाकड़ Cruiser, जानें कीमत और फीचर्स
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
7 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines