SUV Cars Under 10 lakhs: बाजार में इन दिनों कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों का दबदबा है। इस सेगमेंट में 10 लाख से कम कीमत पर एक से एक बढ़कर गाड़ियां आती हैं। बाजार में ऐसी ही दो गाड़ियां हैं MG Astor और Hyundai Venue. इन दोनों एसयूवी गाड़ियों के फ्रंट में स्टाइलिश ग्रिल मिलती है। यह कार छह एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है। आइए आपको इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
MG Astor में 488 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
यह कार 1349 cc से लेकर 1498 cc तक अलग-अलग इंजन ऑप्शन में आती है। कार शुरुआती कीमत 9.98 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जा रही है। इसमें हाई-बीम असिस्ट और ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह कार 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। कार में 138bhp की पावर और 220Nm का टॉर्क मिलता है।
MG Astor
MG Astor में पांच ट्रिम आते हैं
यह कार डिपार्चर असिस्ट और टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। इसमें रियर पार्किंग सेंसर और पांच ट्रिम अवेलेबल हैं। कार में सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और छह एयरबैग दिए गए हैं। कार में वायरलेस चार्जर और अलॉय व्हील मिलते हैं। यह कार एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, लेन-कीपिंग अलर्ट और एलईडी लाइट के साथ आती है।
Hyundai Venue में 23.4 kmpl तक की हाई माइलेज
कार में 998 सीसी से 1493 cc तक पेट्रोल इंजन मिलता है। हुंडई की यह कार शुरुआती कीमत 7.94 लाख रुपये में मिलती है। कार में LED हेडलाइट और डीआरएल दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह कार 23.4 kmpl तक की माइलेज देती है। कार में 8.0 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलती है।
कार में 16 इंच के अलॉय व्हील
इस कार में 16 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। यह कार छह वेरिएंट में आती है। फिलहाल इस कार का सीएनजी वर्जन अवेलेबल नहीं है। यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में मिल रही है। यह 5 सीटर कार कार सड़क पर 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क देती है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा और पावर विंडो है।
संबंधित खबरें
Safari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
4 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines