Car voice assistant features details in hindi: आने वाले समय में आपकी कार आपसे बातें भी करेगी। जिससे कार ड्राइव और उसमे सफर करने का एक्सपीरियंस बेहतर हो सकेगा। सोमवार को las vegas में इलेक्ट्रोनिक ट्रेड फेयर CES 2024 में यह नई टेक्नॉलॉजी पेश की गई है। इस ट्रेड फेयर में अलग-अलग कंपनियां भविष्य में आने वाली इस तरह की तकनीक को शोकेस करती हैं।
Mercedes-Benz और Volkswagen ने कारों में voice assistant फीचर को शोकेस किया है
Artificial intelligence को यूज करने में एक कदम आगे बढ़ते हुए कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz और Volkswagen ने कारों में voice assistant फीचर को शोकेस किया है। एलेक्सा की तरह ड्राइवर और पैसेंजर के पूछने पर यह आपको पूछे गए टॉपिक पर जानकारी देगा और आपसे बातचीत करेगा। जानकारों की मानें तो यह न्यू जनरेशन तकनीकों ChatGPT और Artificial intelligence का बेतहर यूज है। इससे सड़क चलते फूड, रास्ता, डॉक्टर, शॉप आदि किसी भी चीज के बारे में जानकारी लेना आसान होगा।
यह वॉयस असिस्टेंट राइडर से अलग-अलग टोन और भाषाओं में बात कर सकता है
Las vegas में हो रहे इलेक्ट्रोनिक ट्रेड फेयर CES 2024 में Mercedes के चीफ टेक्नॉलॉजी ऑफिसर Markus Schaefer ने बताया कि यह नई तकनीक ग्राहकों को कम्फर्ट राइड और एक्सपीरियंस देने में मदद करेगी। उनका कहना था कि यह वॉयस असिस्टेंट राइडर से अलग-अलग टोन और भाषाओं में बात कर सकता है। इस नई तकनीक को पहले कंपनी की सभी CLA class गाड़ियों की देने की प्लानिंग है। भविष्य में यह तकनीक ड्राइव करने के नए एक्सपीरियंस को अनुभव करने में मदद करेगी।
मध्य 2024 तक कारों में मिलने लगेगा यह फीचर
CES 2024 में बोलते हुए कार निर्माता कंपनी Volkswagen के अधिकारियों ने बताया कि मध्य 2024 तक कंपनी की कारों में यह फीचर मिलेगा। इसे यूज करने पर कार में नेविगेशन, मैप, म्यूजिक सिस्टम समेत कार चलाने का अनुभव बदल जाएगा। यह आपके पुराने पूछे गए सवालों को भी याद रखेगा। वहीं, यह इंटरनेट पर मौजूद डाटा और जानकारी के हिसाब से आपको जानकारी देगा। आप इससे आसपास मौजूद रेस्टोरेंट, शॉप, समेत कुछ भी पूछ सकते हैं।
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
2 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
2 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
3 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
3 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
3 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
4 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines