Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

लॉन्च हुई देश की सबसे महंगी मेड इन इंडिया वेन, चलती-फिरती लाउंज है ये गाड़ी, जानें टॉप 5 फीचर्स

देश में 1.40 करोड़ रुपये की कीमत के साथ नई Mercedes-Benz V-Class लॉन्च हो गई है. यह मेड इन इंडिया लग्जरी वेन स्टाइल, स्पेस और टेक्नोलॉजी के मामले में कई महंगी SUVs को टक्कर देती है. अगर आप चलते-फिरते लग्जरी अनुभव चाहते हैं, तो यह वेन आपके लिए है. आइए जानते हैं इसकी खासियत.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Mar 3, 2026 09:41
Mercedes Benz V Class
1.40 करोड़ की इस Made In India वेन ने मचाया तहलका!

Mercedes-Benz V-Class Launched: लग्जरी कारों की दुनिया में एक बार फिर हलचल मच गई है. करीब 1.40 करोड़ रुपये की कीमत के साथ देश की सबसे महंगी मेड इन इंडिया वेन लॉन्च हो गई है. Mercedes-Benz India ने अपनी फ्लैगशिप MPV Mercedes-Benz V-Class को भारतीय बाजार में दोबारा उतारा है. लंबे समय बाद वापसी कर रही यह लग्जरी वेन स्टाइल, स्पेस और टेक्नोलॉजी के मामले में पहले से कहीं ज्यादा दमदार हो गई है. खास बात यह है कि इसे भारत में ही चाकन प्लांट में असेंबल किया जाएगा.

AMG Line स्टाइल के साथ दमदार लुक

नई V-Class अब स्टैंडर्ड तौर पर AMG Line स्टाइलिंग के साथ आती है. सामने की तरफ मल्टीपल थ्री-पॉइंटेड स्टार डिजाइन वाली बड़ी ग्रिल इसे अलग पहचान देती है. इसके साथ मल्टी-बीम LED हेडलैम्प्स और LED DRLs इसे प्रीमियम लुक देते हैं. फ्रंट बंपर पहले से ज्यादा शार्प नजर आता है, जिससे इसका स्पोर्टी अंदाज उभरकर सामने आता है. साइड प्रोफाइल साफ-सुथरा और लंबा है, जिसमें इलेक्ट्रिक रियर स्लाइडिंग डोर मिलते हैं. भारत में मिलने वाला मॉडल 18-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स पर चलता है. पीछे की ओर इलेक्ट्रिक टेलगेट और अलग से खुलने वाला रियर ग्लास सेक्शन भी दिया गया है.

---विज्ञापन---

एक्स्ट्रा-लॉन्ग व्हीलबेस, जबरदस्त रोड प्रेजेंस

भारत में यह वेन सिर्फ एक्स्ट्रा-लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन में उपलब्ध है. इसका व्हीलबेस 3,430 mm है, जो भारत में किसी भी मर्सिडीज पैसेंजर व्हीकल का सबसे लंबा व्हीलबेस है. इसकी कुल लंबाई 5,370 mm, चौड़ाई 1,928 mm और ऊंचाई 1,880 mm है. ये आंकड़े ही बताते हैं कि सड़क पर इसका दबदबा कितना मजबूत होगा. बड़ा साइज न सिर्फ बेहतर स्पेस देता है, बल्कि इसे एक प्रीमियम और शाही पहचान भी देता है.

अंदर से लगती है चलती-फिरती लग्जरी लाउंज

नई V-Class का केबिन सचमुच पहियों पर चलती एक लाउंज जैसा महसूस होता है. इसमें ब्लैक और बेज लेदर अपहोल्स्ट्री का विकल्प मिलता है. ग्राहक चार-सीटर और छह-सीटर लेआउट में से चुन सकते हैं. चार-सीटर वर्जन खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो ड्राइवर के साथ सफर करते हैं. इसमें पीछे की ओर दो इंडिविजुअल कैप्टन सीट्स मिलती हैं, जिनमें एक्स्टेंडेबल लेग रेस्ट भी है. छह-सीटर लेआउट में मिडिल रो की सीट्स आगे या पीछे की ओर घुमाई जा सकती हैं, जिससे लाउंज जैसा माहौल बनता है. 

---विज्ञापन---

15-स्पीकर, 650W का Burmester साउंड सिस्टम डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आता है. इसके अलावा सेकेंड और थर्ड रो के लिए सनशेड, वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीट्स भी दी गई हैं. राइड कम्फर्ट के लिए Airmatic एयर सस्पेंशन दिया गया है, जिसे खास तौर पर भारतीय सड़कों के हिसाब से ट्यून किया गया है.

सेफ्टी में कोई समझौता नहीं

लग्जरी के साथ सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है. इसमें सात एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, 360-डिग्री कैमरा, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं. यानी आराम के साथ-साथ सफर सुरक्षित भी रहेगा.

पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन

नई V-Class में 2.0-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल और 2.0-लीटर चार-सिलेंडर डीजल इंजन का विकल्प दिया गया है. V300 पेट्रोल इंजन 228 bhp की पावर देता है, जबकि V300d डीजल इंजन 233 bhp की ताकत पैदा करता है. पेट्रोल इंजन में माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी है, जो अतिरिक्त 20 bhp की मदद करता है. दोनों इंजन 9-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं, जिससे ड्राइव स्मूद और पावरफुल बनती है.

कुल मिलाकर, नई Mercedes-Benz V-Class उन लोगों के लिए है जो सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि चलते-फिरते लग्जरी अनुभव की तलाश में हैं. कीमत भले ही ऊंची हो, लेकिन फीचर्स और कम्फर्ट इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं.

ये भी पढ़ें- Mahindra XEV 9e का सबसे लग्जरी अवतार लॉन्च! 16 स्पीकर साउंड और 500KM रेंज, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

First published on: Mar 03, 2026 09:36 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.