Mahindra Thar फिर हुई महंगी! 43,500 रुपये तक बढ़े दाम, जानें किस वेरिएंट की कितनी हुई कीमत

Mahindra Thar खरीदने का प्लान है तो झटका लग सकता है. कंपनी ने एक बार फिर कीमतें बढ़ा दी हैं और इस बार कुछ वेरिएंट्स 43,500 रुपये तक महंगे हो गए हैं. जानिए किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत.

Thar (1)

Thar खरीदने वालों को झटका! अप्रैल में दूसरी बार बढ़ी कीमत.

Mahindra Thar Price Hike: अगर आप Mahindra Thar खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. कंपनी ने 2026 में दूसरी बार इस पॉपुलर ऑफ-रोड SUV की कीमतें बढ़ा दी हैं. खास बात यह है कि इस बार कुछ वेरिएंट्स की कीमत में 43,500 रुपये तक का इजाफा किया गया है, जबकि बेस मॉडल की कीमत अभी भी पहले जैसी ही रखी गई है.

विज्ञापन

दो बार बढ़ चुकी हैं कीमतें

Mahindra ने जनवरी 2026 में पहली बार Thar की कीमतों में बढ़ोतरी की थी और अब अप्रैल 2026 में दूसरी बार दाम बढ़ाए गए हैं. इस बार कीमतों में 30,500 रुपये से लेकर 43,500 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

विज्ञापन

बेस वेरिएंट की कीमत में बदलाव नहीं

Thar का बेस वेरिएंट AXT 1.5L Diesel RWD अभी भी 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर ही उपलब्ध है. खास बात यह है कि लगातार दो बार कीमत बढ़ने के बावजूद इस एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत नहीं बदली गई है.

किन वेरिएंट्स पर बढ़े दाम

इस बार कीमतों में बढ़ोतरी सिर्फ LXT वेरिएंट्स में की गई है. AXT वेरिएंट्स को पहले की तरह ही रखा गया है. LXT वेरिएंट में इंजन और ड्राइवट्रेन के हिसाब से अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है.

विज्ञापन

सबसे कम और सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

सबसे कम बढ़ोतरी LXT 1.5L Diesel RWD MT और LXT 2.0L Petrol RWD AT वेरिएंट में हुई है, जिनकी कीमत 30,500 रुपये बढ़ी है. वहीं सबसे ज्यादा 43,500 रुपये की बढ़ोतरी LXT 2.2L Diesel 4WD AT वेरिएंट में देखने को मिली है.

विज्ञापन

मैनुअल वेरिएंट्स की नई कीमतें

मैनुअल वेरिएंट्स में LXT 2.0L Petrol 4WD MT की कीमत 37,500 रुपये बढ़ी है और अब यह 15.26 लाख रुपये हो गई है. वहीं LXT 2.2L Diesel 4WD MT की कीमत 39,500 रुपये बढ़कर 16.08 लाख रुपये हो गई है.

ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की कीमतों में बदलाव

ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में भी कीमतें बढ़ाई गई हैं. LXT 2.0L Petrol 4WD AT की कीमत 41,500 रुपये बढ़कर 16.86 लाख रुपये हो गई है. वहीं LXT 2.2L Diesel 4WD AT अब 17.62 लाख रुपये में मिलती है, जो सबसे ज्यादा बढ़ोतरी वाला वेरिएंट है.

विज्ञापन

Mahindra Thar नई प्राइस टेबल (Ex-Showroom)

वेरिएंटनई कीमत(रुपये)पुरानी कीमत(रुपये)अंतर
AXT 1.5L Diesel 2WD9.99 लाख9.99 लाख0
LXT 1.5L Diesel 2WD12.69 लाख12.39 लाख30,500
LXT 2.0L Petrol 4WD15.26 लाख14.89 लाख37,500
LXT 2.2L Diesel 4WD16.08 लाख15.69 लाख39,500
LXT 2.0L Petrol 2WD14.49 लाख14.19 लाख30,500
LXT 2.0L Petrol 4WD16.86 लाख16.45 लाख41,500
LXT 2.2L Diesel 4WD17.62 लाख17.19 लाख43,500

Thar पहले से ही भारत की सबसे पॉपुलर लाइफस्टाइल SUV में से एक है. कीमत बढ़ने के बावजूद इसकी डिमांड कम नहीं हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ