हिंदी न्यूज़/ऑटो/64,000 तक की बचत का मौका, सस्ती हुई Maruti WagonR, यहां देखें हर वेरिएंट का डिस्काउंट
ऑटो
64,000 तक की बचत का मौका, सस्ती हुई Maruti WagonR, यहां देखें हर वेरिएंट का डिस्काउंट
GST रिफॉर्म्स 2.0 के बाद Maruti Suzuki WagonR के दाम घट गए हैं. अब ग्राहकों को अलग-अलग वैरिएंट्स पर 64,000 रुपये तक की बचत मिलेगी. जानते हर वेरिएंट पर कितना डिस्काउंट मिलेगा.
Maruti WagonR Price Drop: मारुति सुजुकी ने अपनी पॉपुलर फैमिली कार WagonR पर ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है. हाल ही में लागू हुए GST रिफॉर्म्स 2.0 के बाद कंपनी ने इसकी कीमतों में कटौती की है. अब WagonR के अलग-अलग वैरिएंट्स पर खरीदारों को 64,000 रुपये तक की बचत मिल सकती है. नए दाम 7 सितंबर 2025 से लागू हो चुके हैं.
WagonR क्यों है खास
मारुति वैगनआर लंबे समय से देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कार रही है. इसकी खासियत है आरामदायक केबिन, आसान ड्राइविंग और किफायती मेंटेनेंस. नए दाम लागू होने के बाद यह कार और भी ज्यादा ग्राहकों के बजट में आ गई है.
कितनी है WagonR की कीमत
फीचर्स की बात करें तो WagonR में कंपनी ने कई शानदार सुविधाएं दी हैं. इसमें मिलता है 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 4-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स. इसके अलावा कार में 14-इंच अलॉय व्हील्स, डुअल फ्रंट एयरबैग्स और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं. नई कीमतों के बाद WagonR की एक्स-शोरूम प्राइस अब 5.78 लाख रुपये से लेकर 7.62 लाख रुपये तक हो गई है.
ग्राहकों के लिए WagonR में दो इंजन विकल्प उपलब्ध हैं.
पहला है 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन, जो 67bhp पावर और 89Nm टॉर्क देता है.
दूसरा है 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, जो 90bhp पावर और 113Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसके अलावा, WagonR का CNG वेरिएंट भी आता है, जो एक किलो CNG में 34 किलोमीटर से ज्यादा का माइलेज देने का दावा करता है.
अब और किफायती हुई फैमिली कार
कीमतों में कटौती के बाद WagonR अब और भी किफायती हो गई है. बेहतर माइलेज, दमदार फीचर्स और किफायती रखरखाव के कारण यह कार मिडिल क्लास फैमिलीज़ के लिए एक शानदार विकल्प बन चुकी है.

---विज्ञापन---