---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

65+ सेफ्टी फीचर्स के साथ Hyundai की ये कार बनी सबसे सुरक्षित SUV! मिली 5-स्टार रेटिंग

Hyundai ने सेफ्टी के मामले में बड़ा धमाका कर दिया है. कंपनी की नई SUV को Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली है, जिससे यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में सबसे सुरक्षित गाड़ियों में शामिल हो गई है.

---विज्ञापन---

Hyundai Venue Safety Rating: अगर आप नई कॉम्पैक्ट SUV खरीदने का सोच रहे हैं और सेफ्टी आपकी पहली प्राथमिकता है, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. Hyundai की पॉपुलर SUV Venue अब सेफ्टी के मामले में नए स्तर पर पहुंच गई है. Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में Hyundai Venue और Venue N Line ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है, जो इस सेगमेंट के लिए एक बड़ा बेंचमार्क माना जा रहा है.

Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग

Hyundai Motor India Limited (HMIL) ने पैसेंजर सेफ्टी के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. नई Hyundai Venue और Venue N Line को Bharat NCAP (BNCAP) के तहत फुल 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. यह दिखाता है कि कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद गाड़ियां बनाने पर लगातार ध्यान दे रही है.

---विज्ञापन---

क्रैश टेस्ट में शानदार प्रदर्शन

BNCAP के आंकड़ों के अनुसार, Hyundai Venue ने Adult Occupant Protection (AOP) में 32 में से 31.15 अंक हासिल किए, जबकि Child Occupant Protection (COP) में 49 में से 44.46 अंक मिले. फ्रंटल और साइड इम्पैक्ट टेस्ट में SUV की स्ट्रक्चर मजबूती और परफॉर्मेंस दोनों ही काफी बेहतरीन रहे, जिससे यह गाड़ी हर तरह के हादसों में बेहतर सुरक्षा देने में सक्षम साबित हुई.

Photo-bncap.in

मजबूत बॉडी और सेफ्टी स्ट्रक्चर

नई Venue को मजबूत बनाने के लिए इसमें 71% हाई-स्ट्रेंथ और अल्ट्रा हाई-स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है. यही वजह है कि यह SUV टक्कर के दौरान अपने स्ट्रक्चर को बेहतर तरीके से संभालती है और अंदर बैठे लोगों को ज्यादा सुरक्षित रखती है.

---विज्ञापन---

65 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स

Hyundai Venue में सेफ्टी को लेकर कोई समझौता नहीं किया गया है. इसमें 65 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें से 33 फीचर्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसमें Electronic Stability Control (ESC), Hill-start Assist Control (HAC), 6 एयरबैग्स, चारों डिस्क ब्रेक, Surround View Monitor (SVM), Tyre Pressure Monitoring System (TPMS), इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, रोलओवर सेंसर और सभी सीट्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं. ये सभी फीचर्स मिलकर ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बनाते हैं.

मार्केट में जबरदस्त डिमांड

लॉन्च के बाद से ही Hyundai Venue को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. इस SUV की 1 लाख से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है, जो इसकी पॉपुलैरिटी को साफ दिखाता है. इसके अलावा, इस गाड़ी को कई ऑटोमोबाइल अवॉर्ड्स भी मिले हैं, जिनमें Car of the Year और Compact SUV of the Year जैसे बड़े खिताब शामिल हैं.

---विज्ञापन---

कुल मिलाकर Hyundai Venue और Venue N Line ने सेफ्टी, मजबूती और फीचर्स के मामले में खुद को एक भरोसेमंद SUV के रूप में साबित किया है. 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ यह अब उन लोगों के लिए और भी बेहतर विकल्प बन गई है, जो स्टाइल के साथ-साथ सुरक्षा को भी उतनी ही अहमियत देते हैं.

ये भी पढ़ें- पेट्रोल भूल जाइए! सिर्फ 49,999 में मिल रहे स्कूटर-बाइक? जानें Ola का ये चौंकाने वाला ऑफर

---विज्ञापन---

First published on: Mar 30, 2026 03:51 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola