पेट्रोल भूल जाइए! सिर्फ 49,999 में मिल रहे स्कूटर-बाइक? जानें Ola का ये चौंकाने वाला ऑफर

Ola Electric ने ऐसा ऑफर लॉन्च किया है जिसे देखकर हर कोई EV खरीदने का मन बना ले! सिर्फ 49,999 रुपये में स्कूटर और बाइक, ऊपर से 8 साल की वारंटी और 60% बायबैक लेकिन ये डील ज्यादा दिन नहीं चलेगी. अगर आपने मौका मिस किया, तो पछताना पड़ सकता है.

OLa Electric

Ola का मास्टरस्ट्रोक! आधी कीमत में मिल रही इलेक्ट्रिक बाइक. (Photo-Ola electric)

Ola Electric Price Cut: अगर आप सस्ती गाड़ी खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो अब वक्त आ गया है फैसला लेने का. ओला इलेक्ट्रिक ने अपने #EndICEAge कैंपेन के तहत ऐसी कीमतें पेश की हैं, जिन्हें देखकर कोई भी हैरान रह जाए. हालात ऐसे हैं कि अब इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की कीमतें कई पेट्रोल वाहनों से भी कम हो गई हैं.

विज्ञापन

49,999 में इलेक्ट्रिक वाहन का खरीदने का मौका

ओला इलेक्ट्रिक(Ola Electric) ने अपने ग्राहकों को बड़ा सरप्राइज देते हुए दो पॉपुलर मॉडल्स की कीमत घटाकर सिर्फ 49,999 रुपये कर दी है. Ola S1 X (2kWh) Gen 3 अब इस कीमत पर मिल रहा है. वहीं, Roadster X (2.5kWh) मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत भी यही रखी गई है. इतना ही नहीं, कंपनी अपनी पूरी रेंज पर 50,000 रुपये तक के अतिरिक्त फायदे भी दे रही है. लेकिन यह ऑफर सीमित समय के लिए है और 31 मार्च 2026 तक ही लागू रहेगा.

विज्ञापन

सर्विस और भरोसे को लेकर नई पहल

पिछले कुछ समय में ग्राहकों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने सर्विस को बेहतर बनाने पर जोर दिया है. अब अगर आपकी गाड़ी की सर्विस तय समय से लेट होती है, तो कंपनी आपको फ्री ओला कैब वाउचर देगी. इससे आपको आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

8 साल की वारंटी 

ओला ने अपने वाहनों पर 8 साल की एक्सटेंडेड वारंटी देने का ऐलान किया है. इसका मतलब है कि ग्राहक लंबे समय तक बिना किसी चिंता के अपनी गाड़ी चला सकते हैं. यह कदम उन लोगों के लिए खास राहत लेकर आया है जो बैटरी और मेंटेनेंस को लेकर परेशान रहते थे.

विज्ञापन

60% तक बायबैक वैल्यू का फायदा

कंपनी ने एश्योर्ड बायबैक की सुविधा भी शुरू की है. इसके तहत ग्राहक को भविष्य में नई ओला गाड़ी खरीदते समय पुरानी गाड़ी की 60% तक वैल्यू मिलने की गारंटी दी जा रही है. इससे लोगों को अपनी गाड़ी बेचने में नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा.

क्यों अहम है ये बदलाव?

ओला के सीएमडी भाविश अग्रवाल का कहना है कि बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतें यह दिखाती हैं कि अब देश को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है. ऐसे में सस्ते इलेक्ट्रिक वाहन आम लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आ रहे हैं. खासकर मिडिल क्लास के लिए अब EV खरीदना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ