साल 2023 में मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी Grand Vitara का CNG वर्जन बाजार में उतारा था। शुरुआत में बिक्री ठीक-ठाक थी लेकिन अब कंपनी ने इस ग्रैंड विटारा के सीएनजी वेरिएंट्स को हटा (Grand Vitara CNG Discontinued) दिया गया है। आप ग्राहक इस गाड़ी को केवल पेट्रोल और हाइब्रिड में ही खरीद पाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि मारुति सुजुकी की ओर से ग्रैंड विटारा के सीएनजी वेरिएंट्स को बंद करने की औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में यह संभावना जताई जा रही है कि खराब बिक्री के चलते मारुति की ओर से सीएनजी वेरिएंट्स को हटा दिया गया है। 8 अप्रैल 2025 को एसयूवी की कीमत में 41000 रुपये तक बढ़ाए गए थे।
इंजन और माइलेज
Grand Vitara CNG वर्जन में भी 1.5 लीटर का इंजन दिया जाता था जो 88PS की पावर और 122Nm का टॉर्क ऑफर करता था। इसी इंजन के साथ CNG का भी ऑप्शन दिया जा रहा था जो 26.60km.kg का माइलेज दे रहा था। इंजन और माइलेज के लिहाज से यह एक शानदार गाड़ी है और इसमें स्पेस की कोई कमी नहीं है। 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। सिटी ड्राइव से लेकर हाईवे पर यह जमकर चलती है।
यह भी पढ़ें: जून में आएगी टाटा की Harrier.ev, फुल चार्ज में चलेगी 500 km, कीमत हुई लीक
पेट्रोल और हाइब्रिड में मिलेगी एसयूवी
मारुति ग्रैंड विटारा एसयूवी को अब सिर्फ 1.5L पेट्रोल और स्ट्रोंग हाइब्रिड तकनीक के साथ ही ऑफर किया जा रहा है। जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। हाल ही में ग्रैंड विटारा में नए फीचर्स को शामिल किया गया है। इसकी कीमत 11.42 लाख रुपये से लेकर 20.68 लाख रुपये तक जाती है। ग्रैंड विटारा एक शानदार एसयूवी है और इसका सीधा मुकाबला Honda Elevate, Hyundai Creta, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Kia Seltos और MG Astor के साथ है।
यह भी पढ़ें: 99% लोग नहीं जानते इंजन स्टार्ट करने का सही तरीका! एक गलती से सीज हो सकता है इंजन
संबंधित खबरें
दिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
42 mins agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines