99% लोग नहीं जानते इंजन स्टार्ट करने का सही तरीका! एक गलती से सीज हो सकता है इंजन

ऐसा कई बार होता है जब कार स्टार्ट नहीं होती और काफी समय बर्बाद हो जाता है। इसके पीछे कई कारण होते हैं। काफी लोग ऐसे भी हैं कार स्टार्ट करने के तुरंत बाद ही लोग कार ड्राइव करने लगते हैं। ऐसा करने से इंजन को भारी नुकसान हो सकता है। इंजन की सेफ्टी के लिए क्या करना चाहिए ? आइये जानते हैं…

Car start
विज्ञापन

मौजूदा दौर में कार खरीदना तो आसान है लेकिन अक्सर लोग इसकी देखभाल समय पर नहीं कर पाते जिसकी वजह से गाड़ी को काफी नुकसान होने लगता है। कार की सर्विस ना करवाना जब आदत में शुमार हो जाता है तब अक्सर लोगों की गाड़ी ब्रेक का शिकार हो जाती है। एक जरा सी गलती पूरे इंजन को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। अक्सर देखने में आता है कि सुबह लोगों को काम पर निकलने की जल्दबाजी रहती है, कार स्टार्ट करने के तुरंत बाद ही लोग कार ड्राइव करने लगते हैं। ऐसा करने से इंजन को भारी नुकसान हो सकता है।  यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपनी गाड़ी के इंजन को फिट रख सकते हैं और इंजन सीज होने से बचा सकते हैं..

विज्ञापन

इंजन स्टार्ट करने का सही तरीका

जब लोग गाड़ी स्टार्ट करते हैं तो तुरंत  रेस देना शुरू कर देते हैं जो इंजन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है और ऐसा करने से इंजन की लाइफ कम होने लगती है। एक्सपर्ट की बात करें तो इंजन स्टार्ट करने के एक मिनट तक रेस बिलकुल ना दें क्योंकि इंजन के निचले हिस्से में जिसे Oil पैन कहते हैं वहां ऑयल जमा होता है जिसे पंप के लिए इंजन के कोने-कोने तक पहुंचने के लिए कुछ सेकंड्स का समय लगता है।

इंजन स्टार्ट करने के कुछ सेकंड में Oil पूरी तरह से इंजन के कोने-कोने में चला जाता है। और इंजन में लुब्रिकेशन का काम शुरू हो जाता है। इंजन ऑयल सभी पार्ट्स तक सही से पहुंच जाता है और इंजन गर्म हो जाता है।इसलिए गाड़ी स्टार्ट करने के करीब एक मिनट बाद ही चलाएं ऐसा करने से इंजन कभी ब्रेक डाउन नहीं होता और लाइफ भी बढ़ेगी।

विज्ञापन

ऐसे बढ़ेगी इंजन की लाइफ

अपनी कार की रेगुलर सर्विस जरूर करवाएं। ऐसा करने से आपकी गाड़ी पूरी तरह से फिट रहेगी और बीच सफर में ब्रेक डाउन की समस्या भी नहीं होगी। लेकिन अगर आप सर्विस पर ध्यान नहीं देंगे तो गाड़ी की उम्र  कम होने लगती है। ध्यान रहे कि ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर ही जाकर सर्विस करवाना जरूरी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ