देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इस समय अपनी छोटी कारों की गिरती बिक्री से काफी परेशान हैं। Alto K10 और S-Presso की बिक्री पहली बार इतनी बुरी तरह से गिरी है कि यकीन कर पाना मुश्किल है। पिछले महीने इन कारों की 6,332 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि बीते साल अप्रैल महीने में ही 11,519 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, ऐसे में इस बार ग्राहकों ने बुरी तरह से इन दोनों कारों को नकार दिया है। पिछले साल की तुलना में 5187 यूनिट्स कम बेचीं हैं। गिरती बिक्री का सबसे बड़ा कारण इन दोनों कारों की कीमत का ज्यादा होना है। अब ये दोनों कारें आम इंसान के बजट से काफी बाहर जा चुकी हैं। अब जिस कीमत में ये आती हैं उस कीमत में आप थोड़े पैसे मिलकर एक प्रीमियम कार खरीद सकता है। आइये जानते हैं इन दोनों कारों की कीमत और इंजन के बारे में..
Maruti Alto k10: कीमत और फीचर्स
Alto k10 में 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है जो एक लीटर में 25kmpl की माइलेज ऑफर करता है जबकि CNG मोड में यह कार 33.85 km की माइलेज देती है। सेफ्टी के लिए कार में ABS+ EBD और ड्यूल एयरबैग्स की सुविधा मिलती है। Alto k10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है। Alto k10 का फेसलिफ्ट होना इसके फ्लॉप होने की भी एक बड़ी वजह है।
Maruti S-Presso: कीमत और फीचर्स
S-Presso में पावर के लिए 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है जो 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। सिटी ड्राइव के लिए यह एक बेहतर कार है लेकिन हाईवे पर यह थका देती है। सेफ्टी के लिए कार में ABS+ EBD और ड्यूल एयरबैग्स की सुविधा मिलती है। इस कार को आप CNG में भी खरीद सकते हैं। पेट्रोल मोड पर यह कार 25 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। CNG पर 33km की माइलेज देती है। S-Presso की कीमत 4.26 लाख रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी ला रही है सबसे स्टाइलिश हाइब्रिड कार, 30km के पार जाएगा माइलेज
संबंधित खबरें
Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
6 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
9 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
13 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines