मारुति सुजुकी ला रही है सबसे स्टाइलिश हाइब्रिड कार, 30km के पार जाएगा माइलेज

मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर एसयूवी Fronx का हाइब्रिड मॉडल लेकर आ रही है। यह खबर काफी समय से मार्केट में आ रही है लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है। मारुति सुजुकी काफी समय से हाइब्रिड कारों पर फोकस करने में लगी है।

MARUTI SUZUKI FRONX

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर एसयूवी Fronx का हाइब्रिड मॉडल लेकर आ रही है। यह खबर काफी समय से मार्केट में आ रही है लेकिन अभी तक कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है। मारुति सुजुकी काफी समय से हाइब्रिड कारों पर फोकस करने में लगी है। माना जा रहा है कि मौजूदा हाइब्रिड मॉडल ना सिर्फ पहले से बेहतर होंगे साथ ही कुछ नए मॉडल भी हाइब्रिड में आने को तैयार हैं। फ्रोंक्स हाइब्रिड की बात करें तो यह कार इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत में दस्तक दे सकती है।

विज्ञापन

ज्यादा माइलेज, ज्यादा पावर

Fronx में Hybrid टेक्नोलॉजी जुड़ने के बाद इसके व्हील्स को पेट्रोल इंजन के जगह इलेक्ट्रिक मोटर से पावर मिलेगी। यह पेट्रोल पावरट्रेन बैटरी पैक को रिचार्ज करने के लिए जनरेटर के रूप में काम करता है। जिससे फ्यूल की खपत कम होने के साथ ज्यादा माइलेज मिलती है। नई Fronx हाइब्रिड की माइलेज 30 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा हो सकती है। मारुति फिलहाल माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रोंग हाइब्रिड वाली कारें भारत में बेच रही है।

विज्ञापन

इंजन और पावर

मौजूदा फ्रोंक्स में 1.2-लीटर K-सीरीज़ इंजन लगा है जो 90 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन मैनुअल के साथ 21.79 kmpl का माइलेज और AMT के साथ 23 kmpl तक का माइलेज ऑफर करता है। इसके अलावा यह कार CNG वर्जंन में भी उपलब्ध है। CNG मोड पर 28.51 किलोमीटर की माइलेज मिलती है।

कीमत में होगा इजाफा

इस समय मौजूदा Fronx की एक्स-शोरूम कीमत 7.52 लाख रुपये से लेकर 12.87 लाख रुपये तक जाती है। जबकि हाइब्रिड मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा रहने की उम्मीद है। सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ब्रेक असिस्ट और 6 एयरबैग्स की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ