Maruti 5 seater cars: मारुति सुजुकी अलग-अलग सेगमेंट जैसे हैचबैक, एसयूवी, एमयूवी सभी में गाड़ियां ऑफर करता है। कंपनी की 5 सीटर सेगमेंट में कई गाड़ियां हैं। इनमें maruti wagon r, Maruti Swift और maruti brezza की मांग बीते सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में बढ़ी हैं। जानकारी के अनुसार सितंबर 2023 में मारुति वैगनआर की कुल 16250 यूनिट्स की सेल हुई। वहीं, अक्टूबर में यह संख्या 22080 रही। मारुति स्विफ्ट की सितंबर में 14703 यूनिट्स की बिक्री हुई थी और अक्टूबर में यह 20598 पहुंच गई। इसके अलावा मारुति ब्रेजा की सिंतबर में 15001 गाड़ियों की बिक्री हुई और अक्टूबर में इस कार की 16050 यूनिट्स की सेल हुई।
Maruti Swift
इस कार में चार वेरिएंट आते हैं। यह हैचबैक कार है। कार शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में तीन डुअल टोन और छह मोनोटोन कलर ऑफर किए जा रहे हैं। कार में 1197 cc का दमदार इंजन मिलता है। Maruti Swift में सीएनजी और पेट्रोल दोनों वेरिएंट आते हैं। कार में 268 लीटर का बूट स्पेस है। यह पेट्रोल पर 22kmpl और सीएनजी पर 30.90km/kg की माइलेज देता है।
Maruti Wagon R
इस कार का पेट्रोल वर्जन 25.19 kmpl की माइलेज देता है। कार में सीएनजी ऑप्शन भी आता है। कार का सीएनजी इंजन 34.05km/kg की माइलेज देता है। कार का बेस मॉडल 5.55 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है वहीं, टॉप मॉडल 7.43 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। Maruti Wagon R कार में सात इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। कार में चार वेरिएंट आते हैं।
Maruti Brezza
इस कार में रियर पार्किंग सेंसर और सिंगल पैन सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार शुरुआती कीमत 8.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस एसयूवी कार में 328 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार में 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। Maruti Brezza में 9 कलर ऑप्शन हैं। यह कार 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। कार में वायरलेस फोन चार्जिंग और 360-डिग्री कैमरा मिलता है। इसमें छह एयरबैग है।
संबंधित खबरें
Safari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines