कौन कहता है Mahindra Thar में एक सूटकेस तक नहीं आता, इस बंदे ने बना डाला चलता-फिरता घर, देखें वीडियो 

Mahindra Thar viral video news in hindi: यह बिग साइज एसयूवी कार है इसकी लंबाई 3985 mm की है। इसमें 2450 mm का व्हीलबेस मिलता है।

Mahindra Thar boot space 600 litre Mahindra Thar viral video
विज्ञापन

Mahindra Thar viral video news in hindi: अकसर आपने ऐसी वीडियो देखी होंगी जिसमें घर की महिलाएं यह शिकायत करती हैं कि Mahindra Thar में सामान रखने की तो जगह ही नहीं है। जिस तरह हम रोजमर्रा का घरेलू सामान अपनी दूसरी कारों के बूट स्पेस में रखकर ले जाते हैं थार में ऐसा नहीं हो पाता है। लेकिन एक युवक ने थार के बूट स्पेस को 600 लीटर का बना दिया है। यह कैसे हो पाया देखिए यह वीडियो।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें थार का बड़ा बूट स्पेस

विज्ञापन

वीडियो पर अभी तक 95 हजार से अधिक लाइक 

वीडियो के अनुसार Mahindra Thar  के रियर केबिन की सीट को हटा दिया गया है। सीट की जगह पांच दराज (shelf) वाली अलमारी लगाई गई है। इसमें एक तरफ तीन और दूसरी तरफ जरूरत के हिसाब से दो बड़ी दराज हैं। इनमें खाने-पीने का सामान, कपड़े और बर्तन समेत अन्य सामान रखा गया है। ऑफ रोडिंग के शौकीनों को यह वीडियो काफी पसंद आ रही है। वीडियो पर अभी तक 95 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। 95 हजार से अधिक लोग इस वीडियो को अभी तक देख चुके हैं। कमेंट बॉक्स में लोग इस नए प्रयोग को पसंद कर रहे हैं।

Mahindra Thar की लंबाई 3985 mm

Mahindra Thar के साइज की बात करें तो यह बिग साइज एसयूवी कार है इसकी लंबाई 3985 mm की है। इसमें 2450 mm का व्हीलबेस मिलता है, जिससे कम जगह से इसे मोड़ना आसान है। इतना ही नहीं इस धाकड़ एसयूवी ग्राउंड क्लीयरेंस 226 mm है। जिससे यह पानी, मिट्टी या पहाड़ों पर बिन रुके सरपट दौड़ती नजर आती है। Mahindra Thar की चौड़ाई 1855 mm है, जिससे लॉन्ग रूट पर इसमें जल्दी से थकान नहीं होती है। इसके अलावा कार की हाइट 1844 mm है। इस बिग साज कार में 57 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है, जिससे इसमें लंबी दूरी के सफर में परेशानी नहीं होती। यह 18 इंच के व्हील साइज के साथ आती है और 155 kmph की टॉप स्पीड मिलती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ