200cc का इंजन, मस्कुलर लुक, ये हैं हाई स्पीड देने वाली दमदार बाइक्स

KTM 200 Duke में 199.5 cc का हाई पावर इंजन मिलता है, यह बाइक डिस्क ब्रेक के साथ ऑफर की जाती है। यह हाई स्पीड बाइक है, जो महज 8 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। केटीएम की इस बाइक में 159 kg का वजन है।

Suzuki Gixxer SF

Suzuki Gixxer SF

विज्ञापन

High speed bikes: टू व्हीलर सेगमेंट में हाई पावरट्रेन और तेज स्पीड बाइक्स का अलग ही क्रेज है। यह बाइक्स 200सीसी से 350सीसी सेगमेंट में आती हैं। इनमें बड़ा फ्यूल टैंक और सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलता है। बाजार में ऐसी दो रेसर लुक मोटरसाइकिलें हैं KTM 200 Duke और Suzuki Gixxer SF 250. आइए आपको इन दोनों बाइक्स के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

KTM 200 Duke में 34.5 kmpl की माइलेज

यह हाई स्पीड बाइक है, यह महज 8 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। केटीएम की इस बाइक में 199.5 cc का इंजन दिया गया है। इसके दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं और इस बाइक का कुल वजन 159 kg का है। आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2024 में KTM 200 Duke की कुल 2983 यूनिट्स की सेल हुई है।

KTM 200 Duke के फीचर्स

  • बाइक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
  • 13.4 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है
  • अलॉय व्हील और शॉर्प एज फ्रंट हेडलाइट
  • 24.67 bhp की पावर और 19.3 Nm का टॉर्क
Suzuki Gixxer SF

Suzuki Gixxer SF

Suzuki Gixxer SF में डिजिटल इंस्ट्र्मेंट कंसोल

यह हाई स्पीड बाइक 1.92 लाख एक्स शोरूम में मिलती है। बाइक में 249 cc के पावरफुल इंजन दिया गया है। Suzuki Gixxer SF में LED हेडलैंप, टेललैंप और डिजिटल इंस्ट्र्मेंट कंसोल मिलता है। इस बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर आते हैं। बाइक में 161 kg का वजन है, जिससे यह तेज स्पीड में ज्यादा वाइब्रेट नहीं करती है।

विज्ञापन

Suzuki Gixxer SF में आते हैं ये फीचर्स

  • बाइक के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं
  • इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है
  • बाइक में 35 kmpl की माइलेज मिलती है
  • बाइक की सीट हाइट 800 mm की है
  • बाइक 150 kmph की टॉप स्पीड निकलती है

ये भी पढ़ें: 15 लीटर का फ्यूल टैंक, 349 Cc का इंजन, ये है Royal Enfield की हाई माइलेज बाइक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ