Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

Kia Sonet का नया अपडेट लॉन्च! अब 10 लाख से कम में खरीदें ऑटोमैटिक वेरिएंट, नए कलर का भी ऑप्शन

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की पॉपुलर कार Kia Sonet अब नए अपडेट के साथ आई है. Kia ने MY26 अपडेट में Sonet के लिए नए ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च किए हैं. जानते हैं इसकी प्राइज और बाकी डिटेल्स

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Mar 14, 2026 10:16
Kia Sonet MY26 अपडेट की एंट्री. (Photo-KIA)

Kia Sonet Automatic Variant: भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की पॉपुलर कारों में शामिल Kia Sonet को कंपनी ने नए अपडेट के साथ पेश किया है. Kia ने इसका MY26 (मॉडल ईयर 2026) अपडेट लॉन्च किया है. इस अपडेट की सबसे बड़ी खास बात यह है कि अब Sonet में नए ऑटोमैटिक वेरिएंट जोड़े गए हैं. कंपनी का कहना है कि इससे उन ग्राहकों को फायदा होगा जो शहर में आसान ड्राइविंग के लिए ऑटोमैटिक कार पसंद करते हैं और कम बजट में ऐसा विकल्प ढूंढ रहे थे.

नए ऑटोमैटिक वेरिएंट की एंट्री

MY26 अपडेट के तहत कंपनी ने Sonet लाइनअप में HTE (O) वेरिएंट के साथ दो नए ऑटोमैटिक विकल्प शामिल किए हैं. पहला विकल्प पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक (6AT) ट्रांसमिशन का है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 9.78 लाख रुपये रखी गई है. वहीं दूसरा विकल्प टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का है, जिसकी कीमत लगभग 9.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) बताई जा रही है. इन नए वेरिएंट के आने से अब 10 लाख रुपये से कम कीमत में भी Sonet का ऑटोमैटिक मॉडल खरीदा जा सकेगा.

---विज्ञापन---

नया कलर ऑप्शन भी जोड़ा गया

MY26 अपडेट के साथ कंपनी ने इस SUV के लिए Magma Red नाम का नया रंग भी पेश किया है. यह नया कलर मौजूदा कलर विकल्पों में शामिल किया गया है, जिससे कार का लुक पहले से ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है. कंपनी का कहना है कि इस बदलाव का मकसद ग्राहकों को ज्यादा विकल्प देना है, ताकि वे अपनी पसंद और स्टाइल के हिसाब से कार चुन सकें.

डिजाइन और फीचर्स लगभग वही

इस अपडेट के बावजूद कार के डिजाइन और फीचर्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. Sonet पहले की तरह ही अपने स्टाइलिश डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और कई आधुनिक फीचर्स के साथ उपलब्ध रहेगी. यही वजह है कि यह SUV अपने सेगमेंट में लंबे समय से काफी लोकप्रिय मानी जाती है.

---विज्ञापन---

ग्राहकों के लिए अहम अपडेट

दरअसल, शहरों में बढ़ते ट्रैफिक की वजह से ऑटोमैटिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में कंपनी ने Sonet के एंट्री-लेवल वेरिएंट में भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प देकर ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश की है. कम कीमत में ऑटोमैटिक विकल्प मिलने से अब ज्यादा लोग इस SUV को खरीदने पर विचार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- मारुति की इस कार के दीवाने हुए लोग! 3 मिलियन यूनिट बिकने का बना रिकॉर्ड

First published on: Mar 14, 2026 10:16 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.