Kia Seltos की कीमतों में कटौती, 20 की माइलेज देती है यह कार

Kia Seltos फैमिली एसयूवी है, इसमें 433 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। कार का डीजल इंजन 20.7 kmpl तक की अधिकतम माइलेज देता है।

Kia Seltos price cut, mileage 20 kmpl price 11 lakhs

Kia Seltos

विज्ञापन

Kia Seltos: किआ मोटर्स ने अपनी हाई सेल कार में से एक Seltos की कीमतों में कटौती की है। कार पर 2000 रुपये तक कम किए गए हैं। यह कार शुरुआती कीमत 10.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कीमत घटाने के बाद अब कार में एक महत्वपूर्ण फीचर भी कम किया गया है। अब कार में बटन के एक टच से विंडो का शीशा नीचे करने का ऑप्शन नहीं मिलेगा। अब केवल ड्राइवर सीट पर ही यह सुविधा मिलेगी। यहां बता दें कि कार के केवल X-Line ट्रिम में ही चारों विंडो पर बटन के एक टच से शीशा नीचे और ऊपर करने का फीचर मिलेगा।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Kia Seltos

विज्ञापन

इन इंजन ऑप्शन पर अब कम हुई कीमत 

हाल ही में कंपनी ने कार का अपडेट वर्जन लॉन्च किया था। बीते दिनों ही इस कार पर कंपनी ने 30000 रुपये बढ़ाए थे। इस कार के इंजन 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल iMT HTX+, 1.5 पेट्रोल MT HTX, 1.5 टर्बो पेट्रोल DCT GTX+(S), 1.5 लीटर डीजल iMT HTX+, 1.5-टर्बो पेट्रोल DCT GTX+, और 1.5-लीटर डीजल AT GTX+(S) अब 2000 रुपये कम कीमत पर मिलेंगे।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Kia Seltos

Kia Seltos

यह फैमिली एसयूवी है, इसमें 433 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। कार में डीजल इंजन पर 20.7 kmpl तक की अधिकतम माइलेज मिलती है। Kia Seltos में 11 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। किआ की यह कार 116 PS की पावर जनरेट करती है। कार में एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ दो ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। इस कार में 6 स्पीड और 7 स्पीड दोनों गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं। कार अलॉय व्हील और 10.25 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है।

विज्ञापन

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Kia Seltos

क्लाइमेट कंट्रोल और ट्यूबलेस टायर

कार का टॉप मॉडल 20.30 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। यह पांच सीटर कार है, जिसमें क्लाइमेट कंट्रोल और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं।Kia Seltos सड़क पर MG Astor, Hyundai Creta, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq और Maruti Grand Vitara जैसी कारों को टक्कर देती है। यह कार इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल के साथ आती है, इससे कार को मोड़ते हुए कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कार में 360 डिग्री कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ