Kia की 5 सीटर कार, 20 की माइलेज और एडवांस सेफ्टी फीचर्स, जानें कीमत

Kia की इस कार में 7-स्पीड डुअल कलच ट्रांसमिशन दिया गया है, यह कार डुअल कलर ऑप्शन में आती है। इस एसयूवी कार में 2 व्हील ड्राइव मिलता है, जो खराब रास्तों में कार को हाई पावर देता है।

Kia Seltos

Kia Seltos

विज्ञापन

Kia Seltos 5 seater: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ मोटर्स ने कम समय में इंडिया में अपनी साख जमा ली है। कंपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कई कार ऑफर करती है। कंपनी की एक स्टाइलिश कार है Kia Seltos.

यह 5 सीटर फैमिली कार है, जिसमें सेफ्टी के लिए ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है। सेंसर से चलने वाला यह सिस्टम हादसों से बचाव करने में मददगार है, यह किसी अन्य वाहन के आपकी कार के ज्यादा नजदीक आने पर अलर्ट जारी करता है।

विज्ञापन

कार में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर

यह कार शुरुआती कीमत 13.60 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है, कार का टॉप मॉडल 25.46 लाख रुपये में आता है। इस एसयूवी कार में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा गया है, कंपनी अपनी इस कार में सीएनजी इंजन ऑफर नहीं करती है। कार में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर मिलते हैं।

कार में 7-स्पीड डुअल कलच ट्रांसमिशन

Kia की इस कार में 7-स्पीड डुअल कलच ट्रांसमिशन दिया गया है, यह कार डुअल कलर ऑप्शन में आती है। इस एसयूवी कार में 2 व्हील ड्राइव मिलता है, जो खराब रास्तों में कार को हाई पावर देता है। यह कार टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और छह एयरबैग के साथ आती है।

विज्ञापन

Kia Seltos में मिलते हैं ये फीचर्स

  • कार में 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट होता है।
  • इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन आते हैं।
  • किआ की इस कार में लेन-कीप असिस्ट का सेफ्टी फीचर मिलता है।
  • कार में डिजिटल कलस्टर और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।
  • इसमें रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज मिलता है।

ये भी पढ़ें: Maruti और Hyundai की 9 लाख से कम कीमत वाली यह कारें है बेस्ट, 30 की माइलेज और शानदार फीचर्स

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ