हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

नई Honda Amaze के सस्ते वेरिएंट में मिलते हैं ये कमाल के फीचर्स, भूल जाओगे Maruti Dzire

नई होंडा अमेज को V, VX और ZX वेरिएंट में पेश पेश किया गया है। इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से लेकर 9.69 लाख रुपये तक जाती है।

विज्ञापन

Honda Amaze Base (V)Model:  इस बार होंडा की नई अमेज (Honda Amaze) की एंट्री से कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में जैसी नई जान आ गई हो। नई अमेज पहले से बेहतर हुई है, टेक्नोलॉजी में एडवांस्ड हुई है। नई होंडा अमेज को V, VX और ZX वेरिएंट में पेश पेश किया गया है। इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से लेकर 9.69 लाख रुपये तक जाती है। लेकिन इसके बेस वेरिएंट में ही कई वैल्यू फॉर मनी फीचर्स मिल जाते हैं। अगर आप  भी इन दिनों नई अमेज को ख़रीदने की सोच रहे हैं तो आइये जानते हैं इसके सबसे सस्ते बेस वेरिएंट V में आपको कौन-कौन सी फीचर्स मिलेंगे…

इंजन और पावर

नई अमेज में 1.2 लीटर का इंजन मिलता है जो 90 PS की पावर और 110 Nm का टॉर्क मिलेगा। इसमें मैन्युअल और CVT ट्रांसमिशन की सुविधा मिलेगी। मैनुअल ट्रांसमिशन से 18.65 किलोमीटर और सीवीटी से इसे 19.46 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज मिलेगी।

Honda Amaze V Trim के ख़ास फीचर्स

आजकल कारों में फीचर्स के साथ सेफ्टी के बारे में भी खूब चर्चा होती है।  नई अमेज के बेस वेरिएंट के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 8-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है, इसके अलावा इसमें 7-इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर एसी वेंट, वायरलेस चार्जर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, एयर प्यूरीफायर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टिविटी फीचर्स समेत कई फीचर्स देखने को मिलते हैं।

नई अमेज (V ट्रिम) के टॉप फीचर्स

  • 6 एयरबैग्स
  • 3 पॉइंट सीट बेल्ट
  • एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD
  • रियर पार्किंग सेंसर
  • ब्रेक असिस्ट
  • ब्रेक ओवरराइड सिस्टम
  • ट्रैक्शन कण्ट्रोल
  • व्हीकल स्टेबिलिटी अस्सिट
  • बैटरी सेंसर
  • ड्यूल हॉर्न
  • स्पीड अलार्म इंडिकेटर
  • हिल स्टार्ट असिस्ट
  • LED प्रोजेक्टर हेडलैंप
  • LED टेल लैम्प्स
  • की-लैस एंट्री के साथ  पावर सेंट्रल डोर लॉक
  • पावर विंडो फ्रंट और रियर
  • एयर Purifying
  • टिल्ट स्टीयरिंग
  • ऑटोमैटिक डोर्स लॉक/अनलॉक
  • मैन्युअल AC और हीटर

क्या वैल्यू फॉर मनी है अमेज का बेस (V) मॉडल?

Honda Amaze V वेरिएंट में एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए हैं जो डेली यूज़ में काफी उपयोगी साबित होने वाले हैं। इसमें सेफ्टी को लेकर भी काफी अच्छे फीचर्स दिए गये हैं।  अमेज के V ट्रिम की एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये।  यह सच में वैल्यू फॉर मनी वेरिएंट है। डिजाइन से लेकर स्पेस और दमदार इंजन इस गाड़ी के प्लस पॉइंट हैं। और यही वजह है कि नई Maruti Dzire सस्ती होने के बाद भी वैल्यू फॉर मनी नजर नहीं आती।

यह भी पढ़े: Maruti Suzuki Jimny में आई बड़ी खराबी, कंपनी ने तुरंत वापस मंगवाई गाड़ियां

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें