Five Star Safety rating sedan cars detail in hindi: सेडान फैमिली कारें होती हैं, अकसर हम अपने परिवार के लिए ऐसी कार चाहते हैं जो उन्हें सेफ रखें। कार में एयरबैग, ब्रेकिंग सिस्टम और अन्य फीचर्स उसकी सेफ्टी के मायने होते हैं। आज हम आपको इस खबर में ऐसी कुछ सेडान कारों के बारे में बताएंगे जिन्हें सेफ्टी में 5 Star (Global NCAP) रेटिंग मिली हुई है। दरअसल, यह ग्लोबल रेटिंग कार के हादसे और उसके बाद होने वाले असर के अनुसार दी जाती है।
नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर देखें Hyundai Verna को कैसे मिली 5 स्टार रेटिंग
Volkswagen Virtus में छह एयरबैग और मल्टी कोलिजन ब्रेक सिस्टम
इस शानदार sedan car में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है। यह फीचर सेंसर पर ऑटोमैटिक रूप से काम करता है। जब कभी ड्राइवर तेज रफ्तार में कार को मोड़ता है तो इस सिचुएशन में यह कार के चारों पहियों को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा कार में छह एयरबैग, मल्टी कोलिजन ब्रेक दिए गए हैं। यह ब्रेक सिस्टम एक्सीडेंट होने के बाद उसके प्रभाव को रोकने या कम करने का काम करता है। वहीं, कार में रिवर्स पार्किंग कैमरा भी दिया गया है। यह कार 11.48 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इसमें 1.0 लीटर और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार सड़क पर 114 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क देती है।
Hyundai Verna में सीट बेल्ट रिमांइडर और सीटबेल्ट प्री-टेंशनर
हुंडई की इस स्मार्ट sedan car में रियर सीट पर ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट मिलते हैं, बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। कार में सीट बेल्ट रिमांइडर, एयरबैग, सीटबेल्ट प्री-टेंशनर और लोड लिमिटर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। सीटबेल्ट प्री-टेंशनर सड़क हादसों के दौरान पैसेंजर को चोटिल होने से बचाने में मददगार है। इस फीचर में जब कभी कार में अचानक ब्रेक लगते हैं या हादसा होता है तो बेल्ट खुद ब खुद टाइट हो जाती है। कार का बेस मॉडल 10.96 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें 14 variants और 1.5 लीटर का इंजन मिलता है। कार में टर्बो इंजन का भी ऑप्शन है।
इन कारों को भी सेफ्टी में 5 Star (Global NCAP) रेटिंग
- Skoda Slavia
- Volkswagen Taigun
- Skoda Kushaq
- Tata Harrier
- Mahindra XUV700
संबंधित खबरें
बाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
6 hrs agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
9 hrs agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
10 hrs agoToyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
1 day agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
1 day agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
1 day agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 day agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
1 day agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
2 days agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines