अब चार्जिंग स्टेशन की टेंशन खत्म, इस कार की रूफ पर लगा है Solar panel, देती है 707 Km की रेंज

fisker ocean, fisker cars, ev cars, suv cars, cars under 60 lakhs

fisker ocean

विज्ञापन
SUV Cars: इंडिया में इलेक्ट्रिक कारों के चार्जिंग स्टेशन की कमी एक बड़ी समस्या है। यही वजह है कि लंबी दूरी का सफर करने वाले लोग ईवी कारों को लेने से बचते हैं। अब कैलिफोर्निया की कार निर्माता कंपनी Fisker ने इस समस्या का समाधान निकाला है। कंपनी ने अपनी EV Car Fisker Ocean की रूफ पर ही सोनल पैनल लगा दिया। कंपनी का दावा है कि इससे कार सालाना 2,414 किलोमीटर तक चलने में सक्षम है।
अरे बाप रे, तीन वेरिएंट और इतने सारे फीचर्स
Fisker Ocean एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 707 Km तक चलती है। कंपनी ने कार के तीन वेरिएंट sport, ultra और Extreme पेश किया है। केवल Ocean Extreme  में ही सोनल पैनल का ऑप्शन मिलता है। यह कंपनी का टॉप वेरिएंट है। कार में ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, रिमोट व्हीकल फाइंडर, स्मार्ट ट्रैक्शन, रियर व्यू मॉनिटर सिस्टम दिया गया है। कार में ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन चार्जिंग, लेन-चार्जिंग असिस्टेंस, रोटेटिंग सेंट्रल इंफोटेंमेंट स्क्रीन फीचर्स मिलते हैं।

कार 6 सेकंड में 96 Kmph की स्पीड पकड़ लेती है

फिलहाल यह कार यूरोप में उपलब्ध है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुमान है कि साल 2023 के अंत तक कंपनी इसे इंडिया में लोगों के लिए उपलब्ध करवा सकती है। कार में 271hp की क्षमता की मोटर दी गई है जो करीब 533 hp की पावर जेनरेट करती है। कार 6 सेकंड में 96 Kmph की स्पीड पकड़ लेती है। कार में 17.1 इंच का ट्चस्क्रीन म्यूजिक सिस्टम, इलेक्ट्रिक टेलगेट, क्रूज कंट्रोल ऑटोमेटिक हेडलाइट आदि फीचर्स दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह कार शुरूआती कीमत 60 लाख से 1 करोड़ रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध होगी।

 

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ