Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ऑटो

बैटरी खराब हुई तो नहीं लगेगा एक भी रुपया! ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनियों दे रहीं सबसे लंबी वॉरंटी, एक की तो लाइफटाइम

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले अगर आपको बैटरी बदलने के खर्च की चिंता सताती है, तो यह खबर आपके लिए है. भारत में अब कुछ कंपनियां 8 साल तक की बैटरी वॉरंटी दे रही हैं, जबकि एक कंपनी ने तो लाइफटाइम वॉरंटी का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया है. जानिए कौन-सी कंपनी दे रही है सबसे ज्यादा भरोसा और किसका ऑफर आपके लिए सबसे फायदेमंद साबित हो सकता है.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Feb 20, 2026 09:02
scooter
ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनियों दे रहीं सबसे लंबी वॉरंटी. (Photo-Simple Energy)

Longest Battery Warranty Electric Scooter Company: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय ज्यादातर ग्राहकों के मन में सबसे बड़ा सवाल बैटरी को लेकर होता है. अगर बैटरी जल्दी खराब हो गई तो उसे बदलने में भारी खर्च आ सकता है. इसी चिंता को दूर करने के लिए अब कंपनियां लंबी बैटरी वॉरंटी देने पर जोर दे रही हैं. 5 साल से शुरू हुआ यह सिलसिला अब 8 साल तक पहुंच चुका है और कुछ कंपनियां तो लाइफटाइम वॉरंटी भी ऑफर कर रही हैं. आइए जानते हैं भारत की उन 5 कंपनियों के बारे में, जो अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर सबसे ज्यादा बैटरी वॉरंटी दे रही हैं.

ये हैं वो 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनियां

Simple Energy- लाइफटाइम वॉरंटी के साथ सबसे आगे
बेंगलुरु की प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी सिंपल एनर्जी ने इंडस्ट्री में नया रिकॉर्ड बना दिया है. कंपनी ने अपने Simple One Gen 2 मॉडल के साथ बैटरी और मोटर दोनों पर लाइफटाइम वॉरंटी देने की घोषणा की है. इसका मतलब है कि लंबे समय तक स्कूटर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को बैटरी बदलने की चिंता नहीं रहेगी. यह ऑफर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अपने वाहन को कई सालों तक इस्तेमाल करना चाहते हैं.

---विज्ञापन---

Ather Energy- 8 साल या 80,000 किमी की गारंटी
एथर एनर्जी अपने ‘Ather Protect’ प्लान के तहत 8 साल या 80,000 किलोमीटर तक की बैटरी वॉरंटी दे रही है. कंपनी बैटरी की 70 फीसदी स्टेट ऑफ हेल्थ की गारंटी भी देती है. अगर बैटरी की क्षमता इससे कम हो जाती है तो कंपनी उसे बदल देती है. पिछले कुछ महीनों में एथर स्कूटर्स की बिक्री में तेजी आई है, जो ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है.

Ola Electric- सबसे पहले दी थी 8 साल की वॉरंटी
ओला इलेक्ट्रिक ने भारतीय बाजार में सबसे पहले 8 साल की बैटरी वॉरंटी की शुरुआत की थी. कंपनी अपने S1 Pro, S1 Air और S1 X जैसे सभी मॉडल्स पर 8 साल या 80,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वॉरंटी देती है. ग्राहक चाहें तो अतिरिक्त शुल्क देकर इसे 1.25 लाख किलोमीटर तक बढ़ा भी सकते हैं. लंबी वॉरंटी के कारण ओला के स्कूटर्स को बाजार में अच्छी पहचान मिली है.

---विज्ञापन---

River Indie- बैटरी और मोटर दोनों कवर
रिवर इंडी स्कूटर, जिसे स्कूटर सेगमेंट का एसयूवी भी कहा जाता है, अब 8 साल या 80,000 किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वॉरंटी के साथ आता है. इस प्लान में बैटरी और मोटर दोनों शामिल हैं. हालांकि, इस लंबी वॉरंटी के लिए ग्राहकों को अतिरिक्त भुगतान करना होता है. हाल के समय में इस स्कूटर की मांग में भी अच्छी बढ़ोतरी देखी गई है.

Lectrix- सब्सक्रिप्शन के साथ लाइफटाइम बैटरी
गुरुग्राम स्थित कंपनी लेक्ट्रिक्स ने बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल के जरिए अलग पहचान बनाई है. कंपनी अपने LXS 2.0 स्कूटर पर लाइफटाइम बैटरी वॉरंटी देती है, लेकिन इसके लिए स्कूटर को सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ खरीदना जरूरी है. इस योजना के तहत बैटरी खराब होने पर कंपनी उसे बिना अतिरिक्त खर्च के बदल देती है, जिससे ग्राहकों को लंबी अवधि में राहत मिलती है.

ये भी पढ़ें- नई कार लेने वालों के लिए गोल्डन चांस, इस महीने में गाड़ी खरीदी तो मिलेगा बंपर डिस्काउंट

First published on: Feb 20, 2026 09:02 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.