हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Electric Cars पर बंपर डिस्काउंट, 4 लाख सस्ती मिल रही Mahindra XUV400 EV तो 3 लाख डिस्काउंट पर घर ले जाएं Hyundai Kona

Year end Ev car discounts details in hindi: किफायती ईवी कार Tata Tiago EV और लग्जरी Hyundai Ioniq 5 पर फिलहाल किसी तरह का डिस्काउंट नहीं है।

विज्ञापन
Electric Cars year end car discounts

Year end car discounts details in hindi: ईयर एंड पर कार निर्माता कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही हैं। सबसे ज्यादा 4.2 लाख रुपये का डिस्कांउट Mahindra XUV400 EV पर मिल रहा है। जानकारी के अनुसार महिंद्रा अपनी कार के EL Trim पर यह छूट दे रहा है। इसके बाद Hyundai Kona EV पर 3 लाख रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, MG Zs EV पर 1 लाख और MG Comet EV पर 65000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। किफायती ईवी कार Tata Tiago EV और लग्जरी Hyundai Ioniq5 पर फिलहाल किसी तरह का डिस्काउंट नहीं है। बता दें इन डिस्काउंट ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और अन्य छूट शामिल है।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Mahindra XUV400 EV

Mahindra XUV400 EV

इलेक्ट्रिक सेगमेट में यह कंपनी की शानदार एसयूवी कार है। साल 2024 में इसके नए अपडेट वर्जन को पेश किया जाएगा। फिलहाल बाजार में मौजूद XUV400 EV का बेस मॉडल 15.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। महिंद्रा की यह एसयूवी कार 34.5 kWh और 39.4 kWh दो बैटरी सेटअप के साथ मिलती है। 10 कलर में मिलने वाली इस धाकड़ कार में 378 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर अधिकतम 456 km की माइलेज देती है। यह पांच सीटर कार है और इसका टॉप मॉडल 19.39 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। 50 kW DC फास्ट चार्जर से यह कार 50 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है वहीं, 7.2 kW AC चर्जार से यह 6.5 घंटे में फुल चार्ज होती है।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Hyundai Kona

Hyundai Kona

यह सुपर स्मार्ट कार है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 452 km तक चलती है। Hyundai Kona पांच सीटर कार है, जिसमें पांच कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। कंपनी अपनी इस धांसू कार में 39.2 kWh की बैटरी पैक देती है, जो 136 PS की पावर और 395 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। हुंडई की इस कार में सामान रखने के लिए 332 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। कार का बेस मॉडल 23.84 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह कार 50kW DC फास्ट चार्जर से 57 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। बात करें तो MG Comet EV की तो इस कार का बेस मॉडल 7.98 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola