जिस टेस्ला कार को बेचना चाह रहे ट्रंप क्या है उसकी कीमत? फीचर हैं शानदार

Donald Trump Tesla S Car Price: डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क से हुए विवाद के बीच अपनी टेस्ला कार को बेचने का फैसला लिया है। ये रेड कलर की कार कई दिनों से व्हाइट हाउस में खड़ी है। इस कार को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, आइए जानते हैं इस कार की कीमत और फीचर।

Tesla S Car Donald Trump

जब रेड कलर की टेस्ला और मस्क के साथ नजर आते थे ट्रंप। Credit-X

विज्ञापन

Donald Trump Tesla S Car Price: कहते हैं जिस चीज से इंसान को नफरत हो जाए उससे जुड़ी कोई चीज उसे पसंद नहीं आती। कुछ ऐसा ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हो रहा है। कभी टेस्ला सीईओ और दुनिया के नंबर 1 उद्योगपति एलन मस्क के गहरे दोस्त रहे ट्रंप को अब अपनी कार से भी नफरत होने लगी है क्योंकि वह टेस्ला कंपनी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप अपनी रेड कलर की टेस्ला एस कार को बेचना चाह रहे हैं। ट्रंप ने इसे इसी साल खरीदा था, लेकिन अचानक उन्होंने अब इसे बेचने का फैसला ले लिया है।

ब्लूमबर्ग ने व्हाइट हाउस के सूत्र के हवाले से कहा कि ट्रंप ने मार्च में खरीदी गई टेस्ला मॉडल एस कार को बेचने का विचार किया है। ये कार कई हफ्तों से व्हाइट हाउस में खड़ी है। दरअसल, ट्रंप ने एलन मस्क की कंपनी को प्रमोट करने के लिए ये कार खरीदी थी। उन्होंने ये भी कहा था कि वे इसे पूरी कीमत पर खरीद रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है इस कार की कीमत? 

इस कार की कीमत लगभग 80,000 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 68 लाख है। ट्रंप ने इस कार को खरीदते समय कहा था कि मुझे किसी भी तरह का डिस्काउंट नहीं चाहिए। फिलहाल टेस्ला की कार भारत में नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कंपनी जल्द ही मुंबई में एंट्री मार सकती है। हाल ही में टेस्ला की इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल Y भारत में टेस्टिंग के दौरान नजर आई थी।

क्या हैं फीचर? 

टेस्ला मॉडल S फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है। अगर ये भारत में आती है तो इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.50 करोड़ (एक्स-शोरूम) हो सकती है। टेस्ला मॉडल S इलेक्ट्रिक सेडान है। इसमें लंबी रेंज और लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं। यह तीन पावरट्रेन विकल्पों में आती है: लॉन्ग रेंज, प्लेड और प्लेड प्लस।

विज्ञापन

एक बार की चार्जिंग में 837 किलोमीटर की दूरी कर सकती है तय 

मॉडल एस को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह विभिन्न वेरिएंट के आधार पर एक बार चार्ज करने पर 628 किलोमीटर से 837 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। मॉडल एस में इसके अलावा कई शानदार फीचर मिलते हैं। जिसमें 17-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 22-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, ट्राई-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट शामिल है।

विज्ञापन

एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच क्या है विवाद 

एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। एलन मस्क ट्रंप के ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट’ से नाराज हैं। इस बिल के आने के बाद मस्क की कंपनियों को तगड़ा नुकसान होने की संभावना है। इससे इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) पर मिलने वाली टैक्स की छूट को समाप्त कर दिया जाएगा। मस्क का कहना है कि ये बिल चुपचाप पास कर दिया गया। मस्क का ये भी कहना है कि वे न होते तो ट्रंप चुनाव ही नहीं जीत पाते। वहीं ट्रंप का कहना है कि वे मस्क से अब बात नहीं करेंगे क्योंकि वे अपना दिमाग खो चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ