News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Long-Nose Trucks May Soon Come Back in India: भारत की सड़कों पर 1980 के दशक तक Dog-Nose Trucks (long nose) चलते थे। अब इन ‘डॉग-नोज’ ट्रकों की इंडिया की सड़कों पर फिर वापसी की योजना है। दरअसल, सामान्य या वर्तमान में चल रहे ट्रकों के मुकाबले ये आगे से दिखने में काफी बड़े होते हैं। ऑटो एक्सपर्ट का कहना है कि इनसे लॉजिस्टिक्स में सुधार और सड़क सुरक्षा बेहतर करने में मदद मिलगी।
दरअसल, इन ट्रकों का इंजन और बोनट केबिन आगे की तरफ निकाला रहता है। कुछ लोग का मानना है कि इससे चालक को हादसे के समय रिस्पॉन्स करने का अधिक समय मिलता है उसकी सड़क पर विजिबिलिटी क्लीयर होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंडिया में साल 1990 के दशक तक ये ट्रक सड़कों पर आम थे। लेकिन बाद में फ्रेट वाहनों की लंबाई सीमित करने वाले नियमों के कारण इन डिजाइन को धीरे-धीरे सड़कों से हटा दिया गया।
ऑटो एक्सपर्ट के अनुसार इन ट्रकों में इंजन का हिस्सा ड्राइवर केबिन के आगे निकला रहता है। माना जाता है कि इससे ड्राइवर फिलहाल बाजार में मौजूद फ्लैट-फ्रंट ट्रकों के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित रखता है। दरअसल, इंजन का हिस्सा आगे होने के चलते सड़क हादसे होने पर ट्रक और ड्राइवर केबिन पर कम प्रभाव पड़ता है। जिससे बेहतर सुरक्षा और हाई स्पीड में ट्रक को संभालने का अधिक समय मिलता है।
Kuna yule rafiki yako Mtaalamu wa Magari kila akiona long-nose Truck anaiita INTERNATIONAL, mtaje kwanza 😁 pic.twitter.com/MZjcgdexpw
— Polycarp The Bibliophile (@PolycarpMDM) May 11, 2024
रिपोर्ट्स के अनुसार Dog-Nose Trucks में अगला हिस्सा बड़ा होता है, जिससे इंजन को ठंडा रखने में मदद मिलती है। जहां इस डिजाइन के फायदे हैं तो इनके कुछ नुकसान भी हैं, जैसे कई बार पास देखने में ड्राइवर की दृश्यता कम रहती है। ट्रक के अगले हिस्से की लंबाई अधिक होने के चलते संकरी सड़कों पर इसे चलाना मुश्किल होता है। इसमें फ्लैट फ्रंट ट्रकों की तुलना में कम कार्गो स्पेस होता है।
मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार केंद्र सरकार दिखने में इन बड़े डिजाइन वाले ट्रकों को फिर से सड़कों पर उताने पर विचार कर रही है, लेकिन इस बार इन ट्रकों के इंजन से प्रदूषण कम हो और नए ट्रैफिक नियमों का पालन हो इसे ध्यान में रखकर बदलाव किया जाएगा। कुछ लोगों का दावा है कि अगर ये ट्रक दोबारा चलाए जाएंगे तो इससे एक समय में अधिक सामान लाने-ले जाने में मदद मिलेगी। बता दें कि विदेशों में अधिकांश जगह Dog-Nose Truck इस्तेमाल में लाए जाते हैं।
ये भी पढ़ें: Tata Harrier.ev को टक्कर देने वाली मारुति e Vitara की लॉचिंग टली! अब इस महीने होगी लॉन्च
न्यूज 24 पर पढ़ें ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।