अजब-गजब: Mini Cooper में लगा दिए टैंक के टायर, लोगों ने रखा यह नया नाम, देखें वीडियो

Caterpillar rubber tracks installed in mini cooper: टैंक के टायरों को Caterpillar rubber tracks कहते हैं। Mini cooper में 16 इंच के टायर आते हैं।

combat tanks Caterpillar rubber tracks were installed in the mini cooper instagram real watch video
विज्ञापन

Caterpillar rubber tracks installed in mini cooper: लोग शौक में अपनी कार में मोटे टायर लगाते हैं। टायरों में स्टाइलिश अलॉय व्हील लगाए जाते हैं। लेकिन इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कार में टायर का साइज ही नहीं बदला बल्कि उसका पैटर्न ही बदल दिया। बंदे ने अपनी हैचबैक कार में  टैंक (लड़ाकू) में आने वाले टायर लगा दिए। आइए पहले आप भी देखिए यह वीडियो।

नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो 

https://www.instagram.com/reel/C0VQUtdtyg7/?igsh=MWNrNHczNjlqeHNwcw%3D%3D

विज्ञापन

टैंक के टायरों को कहते हैं Caterpillar rubber tracks 

जानकारों के अनुसार टैंक के टायरों को Caterpillar rubber tracks कहते हैं। इन्हें बर्फ, पानी या उबड़-खाबड़ रास्तों में चलाने के लिए बनाया जाता है। इंस्टाग्राम रील के अनुसार कार में और कोई चेंज नहीं किया गया है। केवल उसके टायर की जगह कैटरपिलर ट्रैक लगा दिए गए हैं। यह कार किसी कैफे के बाहर खड़ी दिख रही है। उसके पास से गुजर रहे किसी अन्य कार सवार लोगों ने इसका वीडियो बनाया है। ऐसा लगा रहा है कि सड़क पर बर्फ पड़ी है। यह वीडियो कहां की है इस बारे में वीडियो डालने वाले ने कोई जानकारी नहीं दी है।

वीडियो पर 5 मिलियन व्यू

वीडियो को अभी तक 94000 से अधिक लाइक आ चुके हैं। इस वीडियो को 5 मिलियन लोग देख चुके हैं। नेटिजन्स इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। बार-बार इस वीडियो को देखा जा रहा है। लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट में एक ने लिखा कार का नया नाम ALASKAN HUSKY EDITION है। किसी ने कार के इस नए रूप की तारीफ की।

आते हैं 16 इंच के टायर

विज्ञापन

इंडिया में मौजूद Mini Cooper में कंपनी ने 16 इंच के टायर दिए हैं। यहां इसका बेस मॉडल 41.95 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह बेहद स्टाइलिश कार है, इसमें 8.8 इंच की कलर टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलती है। यह दमदार कार 2 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह हाई स्पीड कार है, जो 6.7 सेकंड में 0 से 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है। कार में सभी एलईडी लाइट दी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ