Citroen C3 Aircross: धांसू SUV से उठा पर्दा, मिलेगा 444-लीटर का बड़ा बूट स्पेस
Edited By Amit Kasana

citroen c3 aircross
Edited By Amit Kasana

citroen c3 aircross
Citroen Cars: सिट्रोएन ने गुरुवार को अपनी धांसू एसयूवी Citroen C3 Aircross SUV से पर्दा उठा दिया है। कंपनी अपनी इस 5-सीटर कार में 444-लीटर का बड़ा बूट स्पेस देगी। वहीं, इसके 7-सीटर वेरिएंट में 511-लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलेगा।
Citroen की यह भारत में चौथी कार है। कार एक्सपर्ट का कहना है कि कंपनी की इस नई SUV का भारतीय बाजार में Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara और Toyota Hyryder जैसी कारों से मुकाबला होगा।

citroen c3 aircross
Citroen C3 Aircross SUV 7-सीटर वर्जन में ब्लोअर कंट्रोल के साथ दूसरी और तीसरी रो में बैठे लोगों के लिए रूफ माउंटेड एसी वेंट होंगे। जबकि तीसरी रो के लोगों के लिए यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। यह कार 2023 के अंत से पहले बाजार में उपलब होगी।
इसकी लंबाई लगभग 4.3 मीटर है और ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम, पार्किंग सेंसर के साथ एक रियर व्यू कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) के साथ ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) मिल सकता है।
C3 Aircross SUV में 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 110bhp की पॉवर और 190Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलेगा। इसके दो की 5 और 7-सीट ऑप्शन मिलेंगे। यह CMP मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड कार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: