Car Wash Banned in Gurugram: गर्मी में पानी की सबसे ज्यादा खपत होती है। इतना ही नहीं कई बार पानी की कमी भी खूब देखने को मिलती है। अक्सर देखने में आता है कि लोग घर में ही अपनी कार को पेयजल (पीने कापानी) से धोने लग जाते हैं। कार धोने के चक्कर में उन्हें इस बात का भी अंदाजा नहीं लगा पाता कि काफी मात्रा में पानी की बर्बादी हो गई है।
लेकिन अब घर में ही कार धोना भारी पड़ेगा, क्योंकि गुरुग्राम म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने पेय जल की बर्बादी को रोकने के लिए एक कड़ा कदम उठाया है। गुरुग्राम में अगर कोई पीने के पानी से से गाड़ी को धोता हुआ पकड़ा गया तो 5,000 रुपये तक का जुर्माना लगेगा। आदेश के अनुसार सुबह 5 बजे से 9 बजे के बीच पेय जल से गाड़ी धोने (Car Wash) पर पूरी तरफ से रोक लगा दी है।
गुरुग्राम म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का यह कदम सराहनीय है। इस कदम से पीने के पानी की बर्बादी को रोकने में मददगार साबित होगा। नए आदेश के अनुसार सुबह के समय पानी की खपत बहुत ज्यादा होती है। दुबारा पकड़े जाने पर उपभोक्ता का पानी का कनेक्शन भी काट दिया जाएगा। इसके अलावा फिर से कनेक्शन जोड़ने पर 1000 रुपये देने होंगे।
बिना पानी के भी साफ हो सकती है कार
सबसे पहले एक साफ कपड़े या डस्टर से धूल हल्के हाथों से साफ़ करें। वरना स्क्रैच पड़ सकता है। उसके बाद साफ़ और मुलायम कपड़े से गाड़ी के किनारों को साफ करें। इसके बाद लिक्विड सोप को एक साफ़ कपड़े में डालकर पूरी गाड़ी को साफ कपड़े से पोंछ लें।
अब वॉटरलेस क्लीनर से पूरी गाड़ी पोंछ लें। पेंट की चमक के लिए वैक्स की एक कोट बॉडी पर लगाकर छोड़ दें और करीब 15 से 20 मिनट साफ कपड़े से पोंछ लें। ऐसा करने से आपकी कार न सिर्फ चमक उठेगी और पानी की भी बचत होगी।
यह भी पढ़ें: क्या कार में लगातार AC चलाने से कम होती है माइलेज ? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines