Electric Scooter Mistakes: देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। अब काफी नए मॉडल लांच हो गये हैं। इस साल फेस्टिवल सीजन तक कई नए मॉडल दस्तक देने वाले हैं। लेकिन अक्सर देखने में आता है कि लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के बाद परेशान नज़र आते हैं। बात करने पर पता चलता है कि नया स्कूटर ठीक से परफॉर्म ही नहीं कर रहा। अब इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक स्कूटर है तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप ई-स्कूटर्स की लाइफ और परफॉरमेंस को बढ़ा सकते हैं।
हमेशा नॉर्मल चार्जर का इस्तेमाल करें
अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को नॉर्मल चार्जर से ही चार्ज करें। अगर फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा है तो जरूरत पड़ने पर ही इसका उपयोग करें। बार-बार फास्ट चार्जर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से राइडिंग रेंज में सुधार होता है।
थोड़ी थोड़ी देर में चार्ज करने बचें
अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को बार-बार चार्ज करते हैं तो आज ही ऐसा करना तुरंत बंद कर दें. इससे बैटरी पर खराब असर पड़ता है। बैट्री 10-15% होने पर ही चार्ज करना चाहिए और कभी भी 100% तक चार्ज नहीं करना चाहिए।
स्पीड लिमिट का रखे ध्यान
पेट्रोल स्कूटर की ही तरह इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी संभालकर चलाने की जरूरत है। इसलिए स्पीड सही रखें। ओवरस्पीडिंग करने से बचें…क्योंकि ऐसा करने से इनकी रेंज में कमी आने लगती है। अगर आप 40-60 kmph की स्पीड से इन्हें राइड करते हैं तो आपको बढ़िया ड्राइविंग रेंज मिल जायेगी। इसलिए हाई स्पीड में इलेक्ट्रिक स्कूटर को राइड न करें …
टायर्स में बराबर एयर-प्रेशर रखें
अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों टायर्स में सही एयर प्रेशर रखें, ऐसा करने से आपको बढ़िया परफॉरमेंस मिलेगी और टायर्स की भी लाइफ अच्छी रहेगी। याद रखे कि किसी भी टायर में यदि हवा कम या ज्यादा हुई तो खराब परफॉरमेंस का सामना आपको कर्ण पड़ेगा।
धूप में पार्क करने से बचें
अगर आप अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को धूप में पार्क करते हैं तो आज ही ऐसा करना बंद करें। धूप में पार्क करने स्कूटर काफी गर्म हो जाएगा बाद में इसमें काफी नुकसान भी हो सकता है। इसलिये अलावा स्कूटर की एक भी सर्विस मिस न करे।
यह भी पढ़ें: 1 सितंबर से लागू हो रहा ये ट्रैफिक नियम, बाइक और स्कूटर चलाने वाले हो जाएं सावधान!
संबंधित खबरें
6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 hr agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines