हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

70 kmpl की माइलेज, एक लाख से कम कीमत, 125 cc इंजन में यह 2 बाइक ऑप्शन हैं बेस्ट

125 cc petrol bikes details in hindi: इन बाइक्स में 60 kmpl से ज्यादा तक की माइलेज मिलती है। मोटरसाइकिलों में अलॉय व्हील के साथ ड्रम और डिस्क दोनों ब्रेक ऑप्शन मिलते हैं।

विज्ञापन
Bajaj platina 110 और Hero Splendor Plus Xtec के फीचर्स

125 cc petrol bikes details in hindi: बाजार में 100 से 125 सीसी इंजन पावर तक की बाइक हाई डिमांड में रहती हैं। यह बाइक्स हाई माइलेज के साथ ट्रेंडी लुक्स में ऑफर की जाती हैं। बाजार में इस सेगमेंट की दो स्मार्ट बाइक्स हैं Bajaj Platina 110 और Hero Splendor Plus Xtec  बेहद पॉपुलर मोटरसाइकिल हैं।आइए आपको इन मोटरसाइकिलों के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।

Bajaj Platina 110

यह क्यूट लुक बाइक ड्रम ब्रेक के साथ 84709 रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। इसमें 115.45 cc का जबरदस्त इंजन पावर मिलता है। बाइक में 9 ट्रेंडी कलर ऑप्शन मिलते हैं और यह 70 kmpl तक की माइलेज निकालती है। Bajaj Platina 110 में तीन वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं। यह 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम दोनों टायरों पर राइडर को एडिशन कंट्रोल देता है। बाइक में 11 लीटर का फ्यूल कैपेसिटी मिलती है। बाइक का वजन 119 kg है, इसका टॉप मॉडल 94653 रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

वीडियो पर क्लिक कर देखें Bajaj Platina 110

विज्ञापन

Bajaj Platina 110 में ट्यूबलेस टायर और 807 mm की सीट हाइट मिलती है

बाइक में ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। Bajaj Platina 110 की सीट हाइट 807 mm की है। इसमें ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक दोनों के ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह न्यू जनरेशन बाइक 8.48 bhp की पावर जनरेट करती है। इसमें हैलोजन हेडलाइट और एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। बाइक में 9.81 Nm का टॉर्क जनरेट होता है, जो इसे हाई स्पीड देता है। बाइक में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। यह बाइक अलॉय व्हील के साथ ऑफर की जा रही है।

Hero Splendor Plus Xtec

यह हाई पावर बाइक 97.2 cc इंजन पावर के साथ आती है। इसमें चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि बाइक में 60 kmpl की माइलेज मिलती है। यह बाइक 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसमें 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक की सीट हाइट 785 mm की है। बाइक का कुल वजन 112 kg का है। बाइक में Hero Splendor Plus Xtec में फिलहाल एक ही वेरिएंट आता है। इसमें आगे और पीछे दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। बाइक 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देती है। बाइक शुरुआती कीमत 97895 रुपये में ऑफर की जा रही है।

विज्ञापन

वीडियो पर क्लिक कर देखें Hero Splendor Plus Xtec

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola