नए Bajaj Chetak EV की कीमत 1.15 लाख, इससे सस्ते मिलते हैं यह टू व्हीलर्स, जानें फुल डिटेल 

2024 Bajaj Chetak Premium details in hindi: Premium में सिंगल चार्ज पर 127 km तक की ड्राइविंग रेंज मिलेगी, वहीं, Urbane में 115 km की रेंज है।

2024 Bajaj Chetak Urbane price 1.15 lakh Hero Electric Optima CX OLA S1 X price features full details

2024 Bajaj Chetak Premium, Hero Electric Optima CX and OLA S1 X

2024 Bajaj Chetak Premium details in hindi: बजाज ने हाल ही में अपने दो जबरदस्त ईवी स्कूटर्स Premium और Urbane के अपडेट वर्जन लॉन्च किए हैं। यह स्कूटर बेहद अट्रैक्टिव कलर्स के साथ पेश किए गए हैं बाजार में बजाज से सस्ते और हाई रेंज वाले अन्य टू व्हीलर्स भी अवेलेबल हैं। आइए आपको ऐसे ही कुछ स्कूटर्स के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

2024 Bajaj Chetak

पहले बात बजाज की। कंपनी ने अपने चेतक ईवी के Premium और Urbane दोनों वेरिएंट के अपडेट मॉडल लॉन्च किए हैं। Premium में सिंगल चार्ज पर 127 km तक की ड्राइविंग रेंज मिलेगी, वहीं, Urbane में 115 km की रेंज है। 2024 Bajaj Chetak 1.35 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। वहीं, 2024 Bajaj Chetak Urbane की कीमत 1.15 लाख रुपये एक्स शोरूम तय की गई है। यह स्कूटर 73 kmph की टॉप स्पीड निकालते हैं। न्यू जनरेशन को ध्यान में रखकर इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में blue, grey, black और white चार अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। Bajaj Chetak ईवी में 3.2 kWh की बैटरी मिलेगी। इसमें डिस्क ब्रेक, 5 इंच की TFT कंसोल अलॉय व्हील समेत एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

वीडियो पर क्लिक कर देखें 2024 Bajaj Chetak

Hero Electric Optima CX

यह स्मार्ट ईवी स्कूटर 1.13 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। यह 4.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें Red, Grey, Blue और White चार कलर आते हैं। इसके फ्रंट और रियर दोनों में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 89 Km तक चलता है। इसमें 1200 W की हाई पावर दी गई है। Hero Electric Optima CX में फिलहाल कंपनी दो वेरिएंट ऑफर कर रही है।

विज्ञापन

OLA S1 X

यह हाई स्पीड स्कूटर है। यह सड़क पर 85 Kmph की टॉप स्पीड देता है। सामान्य चार्जर से यह स्कूटर 7.4 घंटे में फुल चार्ज होता है। सिंगल चार्ज पर यह स्कूटर 91 Km तक की रेंज देता है। स्कूटर का बेस वेरिएंट 2 kWh की बैटरी के साथ 97302 रुपये एक्स शोरूम में आता है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट OLA S1 X 3 kWh की बैटरी के साथ आता है। इसमें एक बार फुल चार्ज करने पर 151 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिलती है। यह स्कूटर 1.07 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ