Mavrick 440 या Hurikan 440 क्या होगा Hero की नई 440cc इंजन बाइक का नाम?

Hero 440cc engine new bike details in hindi: नई बाइक में 440 cc का इंजन मिलेगा। यह बाइक अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक के साथ ऑफर की जाएगी।

Mavrick 440 or Hurikan 440? What will be the name of Hero new 440cc engine bike?

symbolic photo

Hero 440cc engine new bike details in hindi: हीरो मोटोकॉर्प 440cc में अपनी नई बाइक लेकर आने वाला है। अनुमान है कि इस बाइक से फरवरी 2024 में पर्दा उठा दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह नई बाइक Harley-Davidson X440 पर बेस्ड होगी। इसमें अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक समेत सभी एडवांस फीचर्स होंगे। वेबसाइट ऑटो कार इंडिया की खबर के अनुसार Hero की 440cc इंजन पावरट्रेन वाली नई बाइक का नाम Mavrick 440 रखा जा सकता है। इससे पहले बीते साल हीरो ने हार्ले डेविडसन के साथ मिलकर Harley-Davidson X440 को पेश किया था। अब कंपनी नई स्टाइलिश बाइक लेकर आने वाली है, जिसे न्यू जनरेशन को ध्यान में रखकर ट्रेंडी लुक दिया जाएगा।

विज्ञापन

कराया था Hurikan 440 के नाम का रजिस्ट्रेशन 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहले कंपनी ने अपनी नई बाइक के लिए Hurikan 440 के ट्रेडमॉर्क का रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसके बाद कंपनी की तरफ से एक ओर नाम Mavrick 440 के नाम का ट्रेडमॉर्क रजिस्टर्ड करवाया गया है। जिससे अनुमान जताया जा रहा है कि नई बाइक का नाम इसी पर रखा जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने अभी अपनी इस नई बाइक के बारे में कोई जानकारी लीक नहीं की है।

नीचे दिए वीडियो पर क्लिक कर जानें Harley-Davidson X440

विज्ञापन

13.5 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी

फिलहाल बाजार में मौजूद Harley-Davidson X440 शुरुआती कीमत 2.85 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कंपनी ने इसमें 440 cc का इंजन दिया गया है, नई बाइक में भी यही पावरट्रेन मिलेगा। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई बाइक Harley-Davidson X440 की तरह लगभग 35 kmpl की माइलेज देगी। इसमें 13.5 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी मिल सकती है। Harley-Davidson X440 स्टाइलिश क्रूजर बाइक है, इसमें अट्रैक्टिव चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह बाइक 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। बाइक में गोल लाइट और सिंगल सीट डिजाइन है, बाइक का कुल वजन 190.5 kg है। बाइक की सीट हाइट 805 mm की है। इसका टॉप मॉडल 3.31 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ