भारत में लॉन्च हुई Audi की सबसे सस्ती SUV लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Audi Q3 2022 Price Announced in India: जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने भारत में अपनी नई Audi Q3 SUV लॉन्च कर दी है। पुरानी ऑडी क्यू3 की तुलना में नई ऑडी क्यू3 शानदार दिखती है। इसमें फीचर्स के साथ-साथ लंबाई और चौड़ाई भी बढ़ाई गई है। यह कार फॉक्सवैगन ग्रुप के एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर आधारित है।
नई ऑडी क्यू3 को प्रीमियम प्लस और टेक्नोलॉजी नाम के दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें से नई ऑडी Q3 प्रीमियम प्लस (Premium +) वेरिएंट की कीमत 44.89 लाख रुपये है। जबकि Audi Q3 टेक्नोलॉजी (Technology) वेरिएंट की कीमत 50.39 लाख रुपये एक्स-शोरूम हैं।
ऑडी Q3 को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं। इसके अलावा कार की बुकिंग माई ऑडी कनेक्ट ऐप (My Audi Connect App) से भी की जा सकती है। इसको आप 2 लाख रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। बात करें कार पर मिल रहे ऑफर्स की तो इसे खरीदने वाले पहले 500 ग्राहकों को एक्सटेंडेड वारंटी और व्यापक सर्विस पैकेज का बेनिफिट मिलेगा।
ऑडी Q3 के फीचर्स और लुक्स की बात करें तो इस SUV का व्हीलबेस बड़ा है। इसमें स्लिम एलईडी हेडलैंप, एक बड़ी अष्टकोणीय ग्रिल और कोणीय बम्पर क्रीज के साथ 18 इंच के पहिये हैं। कार ऑरेंज, ग्लेशियर व्हाइट, क्रोन्स ग्रे, माइथोस ब्लैक और नवेरा ब्लू जैसे रंग विकल्पों में आती है। पैनोरमिक ग्लास सनरूफ प्लस, ऑडी ड्राइव सेलेक्ट, वायरलेस चार्जिंग, ऑडी फोन बॉक्स, 30 कलर एंबियंट लाइटिंग पैकेज, लेदरेट सीट्स अपहोल्स्ट्री, पावर एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स और 10 स्पीकर्स के साथ ऑडी साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
नई ऑडी क्यू3 के इंजन की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर का टीएफएसआई इंजन है। यह इंजन 190bhp की पावर और 320nm का टार्क जनरेट करने में सक्षम है। यह एसयूवी क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है। यह कार महज 7.3 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। यह कार बाजार में मर्सिडीज-बेंज जीएलए (Mercedes-Benz GLA ) , मिनी कंट्रीमैन (MINI Countryman) और वोल्वो एक्ससी40 (Volvo XC40 ) के साथ बीएमडब्ल्यू एक्स1 (BMW X1 ) को टक्कर देगी। इस कार की डिलीवरी इस साल के अंत तक शुरू कर दी जाएगी।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: