सावधान! इस झुलसा देने वाली गर्मी में बम की तरह फट सकता है गाड़ी का CNG सिलेंडर; आज ही चेक कर लें ये पॉइंट्स वरना भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान

भीषण गर्मी में CNG कार चलाने वालों को पहले से ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है. तेज तापमान में गैस टैंक और इंजन पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे लीकेज, आग या तकनीकी खराबी का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे जरूरी पॉइंट्स के बारे में बताएंगे, जिसे जरूर चेक करना चाहिए.

CNG Blast

गर्मी में CNG सिलेंडर फटने का खतरा क्यों बढ़ जाता है? (Image: AI)

CNG Car Alert: देशभर में लगातार बढ़ रही गर्मी अब सिर्फ लोगों की सेहत ही नहीं, बल्कि वाहनों पर भी असर डाल रही है. खासकर CNG कार चलाने वालों के लिए यह मौसम ज्यादा सावधानी बरतने वाला माना जा रहा है. पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के वजह से बड़ी संख्या में लोग CNG कारों का इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि इससे ईंधन खर्च काफी कम हो जाता है. लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि तेज धूप और 45 डिग्री के आसपास पहुंचते तापमान में अगर CNG सिस्टम की सही तरीके से देखभाल न की जाए तो गैस लीकेज, आग लगने या तकनीकी खराबी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. कई बार छोटी लापरवाही भी बड़े हादसे की वजह बन जाती है. ऐसे में हम आपको कुछ जरूरी पॉइंट्स बताएंगे, जिसे चेक करना हर CNG वाहन चालक के लिए जरूरी है, वरना आगे चलकर यह बड़े हादसे का रूप ले सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

CNG टैंक और इंजन पर बढ़ता है ज्यादा दबाव

एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में CNG गैस फैलने लगती है, जिससे सिलेंडर के अंदर दबाव बढ़ सकता है. यही वजह है कि टैंक को पूरी क्षमता तक फुल करवाना सुरक्षित नहीं माना जाता. कई ऑटो एक्सपर्ट गर्मी के मौसम में 2-3 किलो कम गैस भरवाने की सलाह देते हैं ताकि सिलेंडर के अंदर गैस फैलने के लिए पर्याप्त जगह बनी रहे. साथ ही, इसके अलावा अगर कार के आसपास गैस जैसी गंध महसूस हो तो उसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह लीकेज का संकेत हो सकता है. वहीं CNG पाइपलाइन, रेगुलेटर और फिटिंग की समय-समय पर जांच कराना भी जरूरी होता है. लंबे समय तक सर्विस न कराने से पाइप कमजोर हो सकते हैं या उनमें जंग लग सकती है. याद रखें गर्मी में जितना ज्यादा सावधानी रखी जाएगी, उतना ही आपकी कार की लाइफ अच्छी और लंबी बनेगी.

इन जरूरी पॉइंट्स को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

  • गर्मियों में CNG टैंक को पूरी तरह फुल करवाने से बचें, क्योंकि ज्यादा दबाव तकनीकी खराबी और खतरे की वजह बन सकता है.
  • अगर कार के आसपास गैस की बदबू आए तो तुरंत गाड़ी बंद करके अधिकृत सर्विस सेंटर पर जांच जरूर कराएं.
  • CNG पाइप, रेगुलेटर, फिटिंग और वायरिंग की नियमित जांच कराएं ताकि लीकेज या शॉर्ट सर्किट का खतरा कम हो सके.
  • तय समय पर हाइड्रो टेस्ट जरूर करवाएं, क्योंकि इससे सिलेंडर की मजबूती और हाई प्रेशर सहने की क्षमता की जांच होती है.
  • सिर्फ CNG मोड पर लगातार कार चलाने के बजाय बीच-बीच में पेट्रोल मोड का इस्तेमाल भी करें, इससे इंजन की परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है.
  • गर्म सड़कों पर सफर करने से पहले टायर प्रेशर जरूर चेक करें, क्योंकि गलत प्रेशर हादसे और माइलेज दोनों को प्रभावित कर सकता है.

यह भी पढ़ें: बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट हैं ये 7-सीटर CNG Cars! कम खर्च में मिलेगा शानदार माइलेज और बड़ा स्पेस

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ