Bajaj Pulsar N250 Launch: बजाज ऑटो भारत में अपनी नई पल्सर N250 को कल यानी 10 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। इस बार इस बाइक में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। यह अपने मौजूदा मॉडल से थोड़ी अलग होगी और इसमें नए ग्राफिक्स और फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। इतना ही नहीं इसके इंजन को भी पहले से बेहतर किये जाने की संभावना है। यह बाइक ऐसे ग्राहकों को आकर्षित करेगी जो स्पोर्टी और पावरफुल बाइक राइड करना पसंद करते हैं। भारत में बजाज की पल्सर सीरीज काफी लोकप्रिय है।
10 अप्रैल को कीमत का होगा ऐलान
नई Pulsar N250 की कीमतों का खुलासा भी 10 अप्रैल को होगा। इस बाइक को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा सकता है। टेस्टिंग के दौरान यह पाया गया कि मॉडल में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। नए मॉडल को खास यूथ को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। बाइक में डिजिटल स्पीडोमीटर भी मिलेगा जिसमें कई साड़ी जानकारी आपको मिलेंगी।
इंजन होगा पहले से बेहतर
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Pulsar N250 में 249.07cc का ऑयल कूल्ड इंजन मिलेगा जो करीब 24.5PS की पावर और 21.5Nm टॉर्क मिलेगा। इसके अलावा बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। नए मॉडल के इंजन में पावर और माइलेज के हिसाब से सेट किया जाएगा। सेफ्टी के लिए बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ Dual Channel ABS भी मिलेगा।
क्या होगी कीमत
बजाज ऑटो की तरफ नई Pulsar N250 की कीमत के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है लेकिन माना जा रहा है कि नए मॉडल की कीमत मौजूदा वेरिएंट के मुकाबले करीब 10 हजार रुपये तक ज्यादा हो सकती है। मौजूदा मॉडल की एक्स-शो रूम कीमत 1,49,978 लाख रुपये है।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
15 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
20 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
21 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
23 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines