---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Tata की इस नई इलेक्ट्रिक कार से उठेगा पर्दा, 453 km की रेंज और कीमत बेहद कम

Tata: टाटा अपनी कारों में न्यू जेनरेशन के हिसाब से बदलाव करता रहता है। अब यह अपनी सबसे धांसू एसयूवी नेक्सन का नया ईवी वर्जन लॉन्च करने वाला है। 2023 Tata Nexon EV आधिकारिक रूप से 14 सितंबर 2023 को लॉन्च होगी। इसमें अट्रैक्टिव कलर के साथ नए लग्जरी फीचर्स मिलेंगे। बता दें कंपनी 2023 […]

---विज्ञापन---

Tata: टाटा अपनी कारों में न्यू जेनरेशन के हिसाब से बदलाव करता रहता है। अब यह अपनी सबसे धांसू एसयूवी नेक्सन का नया ईवी वर्जन लॉन्च करने वाला है। 2023 Tata Nexon EV आधिकारिक रूप से 14 सितंबर 2023 को लॉन्च होगी। इसमें अट्रैक्टिव कलर के साथ नए लग्जरी फीचर्स मिलेंगे। बता दें कंपनी 2023 Tata Nexon के नए अपडेट वर्जन को भी लॉन्च करेगी।

120 Kmph की टॉप स्पीड

2023 Tata Nexon EV में 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलेगा। जिससे इस कार में लॉन्ग रूट पर सफर करने में दिक्कत नहीं होगी। यह स्टाइलिश कार 120 Kmph की टॉप स्पीड देती है। कार एक बार फुल चार्ज होने पर 453 km तक चलती है।

---विज्ञापन---

9 सेकंड में पकड़ती है रफ्तार 

कंपनी ने अपनी इस डैशिंग कार 2023 Tata Nexon EV की 9 सितंबर से बुकिंग शुरू कर दी है। यह फ्यूचरिस्टिक कार सड़क पर हवा से बातें करती है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी महज 9 सेकंड में ही 0 से 100 kmph की हाई स्पीड पकड़ लेती है।

---विज्ञापन---

दो धाकड़ बैटरी पैक का ऑप्शन 

इस दमदार कार में 40.5 kWh का बैटरी पैक मिलता है। फास्ट चार्जर से यह जबरदस्त कार 56 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। कार में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम मिलेगा। कंपनी इसमें 30.2 kWh बैटरी पैक का भी ऑप्शन दे रही है।

---विज्ञापन---

2023 Tata Nexon EV में फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

2023 Tata Nexon EV में फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। इसमें सेफ्टी के लिए एडीएएस और एयरबैग दिए गए हैं। कार में ऑटोमैटिक ट्रासंमिशन का ऑप्शन मिलता है। इसमें 360-डिग्री का कैमरा मिलता है। यह सॉलिड कार 245 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है, जो इसे सड़क पर हाई परफॉमेंस देने में मदद करता है।

2023 Tata Nexon EV में 129 hp की पावर

2023 Tata Nexon EV में 129 hp की पावर मिलती है। इतना ही नहीं कार को ग्लोबल NCAP कार क्रैश टेस्ट में 5 स्टार मिले हुए हैं। यह सेफ कार लेदरेट अपहोल्स्ट्री, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल, वेटिलेटेड फ्रंट सीटें के साथ आती है। बाजार में यह कार Hyundai Kona Electric,Mahindra XUV400 EV और MG ZS EV से मुकाबला करती है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 14, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola