हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Zodiac Signs: सूर्य-चंद्र महापात योग से 3 राशियों का जीना होगा मुहाल, बिगड़ जाएंगे बनते हुए काम!

Zodiac Signs: 21 नवंबर, 2024 से वैदिक ज्योतिष के राजा और रानी ग्रह यानी सूर्य और चंद्रमा महापात योग का निर्माण कर रहे हैं। यह योग 3 राशियों के बेहद नकारात्मक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों पर क्या-क्या नेगेटिव असर होंगे?

विज्ञापन

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रहों के राजा और चंद्रमा ग्रहों की रानी हैं। सूर्य आत्मा के कारक हैं, तो मन और मस्तिष्क पर चंद्रमा का नियंत्रण है। आत्मा, मन और मस्तिष्क से शरीर का संचालन होता है। इसलिए मानव जीवन पर इन दोनों का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। इन दोनों ग्रहों के योग-संयोग और चाल में बदलाव से सभी राशियों पर असर पड़ता है। यही कारण है कि ज्योतिषाचार्यों और पंडितों की सूर्य-चंद्र के हर गतिविधि पर नजर रहती है।

महापात योग का राशियों पर असर

यूं तो सूर्य और चंद्रमा का योग-संयोग अधिकांशतः शुभ होता है, लेकिन जब ये दोनों ग्रह वैधृति योग में पड़ते हैं, तो काफी अशुभ फल देने लगते हैं, क्योंकि इनपर महापात दोष लग जाता है। नवंबर में ये दोनों ग्रह बृहस्पतिवार 21 नवंबर, 2024 से शाम में 8 बजकर 29 मिनट के बाद वैधृति योग में रहकर महापात योग बना रहे है। यह अशुभ योग 3 राशियों के लिए बेहद नेगेटिव होने के योग दर्शा रहा है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: Numerology: 35 साल तक स्ट्रगल के बाद बेशुमार धन कमाते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

विज्ञापन

मेष राशि

सूर्य चंद्र के महापात योग के अशुभ प्रभाव से मेष राशि के जातक चिड़चिड़े और क्रोधी हो सकते हैं। आप बार-बार और छोटी-छोटी बातों पर आवेश में आ सकते हैं। मानसिक तनाव और बेचैनी बढ़ सकती है। धन हानि होने की संभावना है। इससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। ऑफिस में साथियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। व्यापार और उद्योग-धंधों में नुकसान होने की संभावना है। खुदरा बिजनेस स्वास्थ्य या धन के कारणों से ठप पड़ सकता है।

स्टूडेंट्स के करियर में अस्थिरता रह सकती है। एजुकेशनल ट्रिप में बाधाएं आ सकती हैं। आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। लव रिलेशनशिप में रोमांस में कमी आ सकती है। पार्टनर के प्रति भावनाएं कमजोर हो सकती हैं। इससे मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, अवसाद, चिंता और तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आपको सामाजिक प्रतिष्ठा कम होने का भय सताएगा। पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

स्वभाव और मानसिक स्थिति: वृश्चिक राशि के जातक सूर्य चंद्र के महापात योग के अशुभ प्रभाव से हिंसक स्वभाव के हो सकते हैं। आपका मानसिक तनाव और अकेलापन बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, जबकि आमदनी का स्रोत बंद भी हो सकता है। धन हानि होने की संभावना है। नौकरी उच्च अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बाधाएं बढ़ सकती हैं। व्यापारिक साझेदारी के कारोबार में विवाद हो सकते हैं। व्यापार में नुकसान होने की आशंका है।

पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। लव लाइफ में साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। संबंधों में विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है। अकेलेपन की भावना बढ़ सकती है। आप हेल्थ इश्यूज से भी बेहद परेशान रह सकते हैं। बढ़ते ठंड के साथ आप हड्डियों, जोड़ों और दांतों से संबंधित समस्याएं हो सकते हैं। महिलाएं अधिक प्रभावित होंगी।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातक निराश और उदास रह सकते हैं। सूर्य और चंद्रमा के वैधृति योग में होने से आपको मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति हो सकती है। धन कमाने के प्रयास और आमदनी: आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। फिजूलखर्ची से धन हानि होने की संभावना है। इससे धन संकट बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आने से धन संकट और भी गहरा हो सकता है। व्यापारिक प्रतिद्वंद्वियों से परेशानी हो सकती है। व्यापार में नुकसान नुकसान बढ़ने की संभावना है।

स्टूडेंट की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से करियर और पढ़ाई-लिखाई में बाधाएं आ सकती हैं। यात्राओं दुर्घटनाओं का खतरा भी है। प्रेम संबंधों में रोमांस में कमी आ सकती है। तनाव और अविश्वास बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ झगड़े हो सकते हैं। संबंध टूटने का खतरा भी रहता है। परिवार के सदस्यों के साथ भी मतभेद हो सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होगा, तनाव बढ़ने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola