21 जुलाई बनेगा इन 5 राशियों का गोल्डन डे, होगी बंपर कमाई

Lucky Zodiac signs: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार 21 जुलाई का दिन काफी शुभ है। इस कारण यह दिन कई राशि वालों के लिए अच्छा भी रहने वाला है। इस दिन कामिका एकादशी और सावन के दूसरे सोमवार का शुभ संयोग है, इस कारण यह काफी शुभ माना गया है। आइए जानते हैं कि यह किन राशि वालों के लिए अच्छा बीतेगा?

Lucky Zodiac signs

credit- freepik

विज्ञापन

Lucky Zodiac signs: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य की मानें तो जब ग्रहों की शुभ दशा किसी पर पड़ती है तो व्यक्ति की सभी परेशानियों का अंत चुटकियों में हो जाता है। अगर आप ये जान लें कि कौन सा दिन आपके अनुकूल है और कौन सा प्रतिकूल है तो आपको उसी हिसाब से अपने निर्णय ले सकते हैं।

21 जुलाई के दिन सावन का दूसरा सोमवार है। इसके साथ ही कामिका एकादशी का भी शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में यह दिन कुछ राशि वालों के लिए अच्छा भी रहेगा। आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए यह दिन अच्छा है?

विज्ञापन

वृषभ राशि

आपके लिए यह दिन बहुत खास रहेगा। धन में बढ़ोतरी होगी, और परिवार के साथ खुशी भरे पल बिताएंगे। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। नौकरी या बिजनेस में नए मौके मिलेंगे, जिससे आपकी आमदनी बढ़ सकती है। रिश्तों में प्यार और समझदारी बढ़ेगी। लोग आपके विचारों और काम की तारीफ करेंगे।

सिंह राशि

आपका आत्मविश्वास इस दिन चरम पर होगा। रचनात्मक कामों जैसे कला, लेखन या कोई नया प्रोजेक्ट में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। धन लाभ के शानदार योग बनेंगे। चाहे वह पुराने इंवेस्टमेंट से हो या किसी नए अवसर से हो, लेकिन आपको धन लाभ होगा। सामाजिक रुतबा बढ़ेगा और आपकी बात को लोग गंभीरता से लेंगे।

तुला राशि

यह दिन आपके लिए धन और खुशी लेकर आएगा। बिजनेस या नौकरी में अच्छे मौके मिलेंगे, जिससे आपकी कमाई बढ़ेगी। दोस्तों और रिश्तेदारों से पूरा सहयोग मिलेगा। क्रिएटिव कामों को अच्छे से करेंगे। सोशल इमेज भी आपकी बढ़िया हो जाएगी। इसके साथ ही मन प्रसन्न रहेगा और जीवन में उत्साह बना रहेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आपके करियर में इस दिन तरक्की के रास्ते खुलेंगे। पुराने निवेश या बिजनेस डील से अचानक धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आप जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। लोग आपके काम और मेहनत की सराहना करेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ समय आनंददायक रहेगा।

धनु राशि

आपको पढ़ाई, यात्रा या आध्यात्मिक कामों में बड़ी सफलता मिलेगी। धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार और दोस्तों के साथ खुशी भरे पल बिताएंगे। आपकी बुद्धि और समझदारी की लोग तारीफ करेंगे, और सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ