हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

26 जुलाई से बुलंदियों पर 3 राशियों का सितारा, सूर्य और मंगल की लाभ दृष्टि से होंगे मालामाल

Zodiac Signs: 26 जुलाई, 2024 को ग्रहों के स्वामी सूर्य और ग्रहों के सेनापति माने गए मंगल एक-दूसरे से 60 डिग्री कोण पर स्थित होकर लाभ दृष्टि बना रहे हैं, जिसका सकारात्मक असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के करियर, हेल्थ और आर्थिक स्थिति पर इसका विशेष प्रभाव पड़ने की संभावनाएं हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में सूर्य और मंगल ग्रह को काफी विशिष्ट पद दिया गया है। जहां सूर्य ग्रहों के राजा हैं, तो वहीं मंगल ग्रहों के सेनापति हैं। राजा और सेनापति के योग-संयोग को ज्योतिष शास्त्र में बेहद खास माना गया है। राशि चक्र में उनके गोचर से कभी-कभी ऐसी स्थितियां और योग बनते हैं, जो सभी राशियों के ऊपर काफी सकारात्मक असर डालते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य और मंगल एक दूसरे से 60 डिग्री कोण पर स्थित होते हैं, तो इसे सूर्य और मंगल की लाभ दृष्टि कहा गया है। 26 जुलाई, 2024 को ग्रहों के राजा अपने सेनापति के साथ यह योग बनाएंगे। यह शुभ योग मंगल ग्रह के वृषभ में और सूर्यदेव के कर्क राशि में होने बनेगा। इन दोनों ग्रहों के असर से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

सूर्य-मंगल की लाभ दृष्टि का राशियों पर असर

वृषभ राशि

जमीन से जुड़े कोर्ट के मामले सुलझने के योग हैं। आपके उचित प्रयास से आमदनी बढ़ेगी। कारोबारियों को व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। साझेदारी के बिजनेस में पार्टनर से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार का विस्तार होने की संभावना है। स्टूडेंट्स जातक कॉलेज की ओर से स्टडी के लिए विदेश जा सकते हैं। ऑफिस का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। हर काम में कलीग का साथ मिल सकता है। सिंगल लोगों की मुलाकात सोलमेट से हो सकती है। वैवाहिक जीवन स्थिर और सुखमय रहेगा।

मिथुन राशि

व्यापार के लिए यह समय बहुत लाभकारी है। व्यापारियों के कारोबार में विस्तार के लिए नए निवेशक मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि होगी। प्राइवेट नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को मनचाही सैलरी की जॉब मिल सकती है। मेडिसिन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और मशीनरी काम-धंधे से जुड़े जातक काफी लाभ कमाएंगे। खेल और हेल्थ सेक्टर में काम कर रहे लोगों को भी फायदा होगा। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। जीवन में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

आपके आत्मविश्वास में विश्वास वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स जातकों को करियर में सफलता प्राप्त होगी, एग्जाम में अच्छा रैंक आने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सेलेक्शन हो सकता है। नौकरी तलाश रहे युवाओं को मनचाही कंपनी में नौकरी लग सकती है। रुके हुए काम फिर शुरू हो सकते हैं। व्यापारियों के अचानक लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से आय में इजाफा होगा। रिलेशनशिप में मजबूती आएगी, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: हथेली पर दिखें ये रेखाएं और चिह्न तो नसीब में पैसा ही पैसा, सफलता भी चूमेगी आपके कदम

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्यों नहीं होता राम कथा में उनकी बहन का जिक्र, चार भाइयों में कभी किसी ने नहीं ली सुध, जानें क्या है कहानी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola