इस बार शनिवार को आएगी विनायक चतुर्थी, ऐसे करें गणपति पूजा तो पूरे होंगे सब काज
Edited By Sunil Sharma

Image Credit- News24
Edited By Sunil Sharma

Image Credit- News24
Vinayak Chaturthi: प्रत्येक हिंदू मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के रुप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणपति की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। नए हिंदू संवत्सर 2080 की पहली विनायक चतुर्थी इस बार 25 मार्च 2023 को आ रही है। जानिए विनायक चतुर्थी तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में
यह भी पढ़ें: नए साल में करें ये उपाय तो दिन रात बरसेगा पैसा, सुख-समृद्धि में भी कमी नहीं आएगी
पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 24 मार्च 2023 को सायं 4.59 बजे आरंभ होगी। इसका समापन अगले दिन 25 मार्च 2023 को दोपहर 4.23 बजे होगा। वैदिक परंपरा में उगते सूर्य की मान्यता होने के कारण विनायक चतुर्थी 25 मार्च को ही मनाई जाएगी।
ज्योतिषियों के अनुासर 25 मार्च को सुबह 7.58 बजे से 9.29 बजे तक शुभ का, दोपहर में 3.37 बजे से 5.08 बजे तक अमृत का चौघड़िया रहेगा। इस समय पूजा की जा सकती है। इसके अतिरिक्त इस दिन रवि योग भी बन रहा है जिसे सभी कार्यों के लिए शुभ माना जाता है।
सुबह स्नान कर शुभ मुहूर्त में गणपति की पूजा करनी चाहिए। आप चाहें तो घर के मंदिर में अथवा किसी अन्य मंदिर में पूजा कर सकते हैं। सबसे पहले पूजा का संकल्प लें। इसके बाद गणपति को स्नान करवाएं। उन्हें पुष्प, माला, मौली, दूर्वा, अक्षत आदि चढ़ाएं। देसी घी का दीपक जलाएं। प्रसाद के रूप में मोदक चढ़ाएं। अपनी श्रद्धा एवं सामर्थ्यानुसार किसी भी एक गणपति मंत्र का न्यूनतम 108 बार जप करें। अंत में आरती कर पूजा में होने वाली गलतियों के लिए क्षमा मांगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: