Budh Ki Chaal: महाशिवरात्रि से उत्तरवर्ती होंगे बुध, ग्रहों के राजकुमार का दिशा परिवर्तन पलटेगा इन 3 राशियों का नसीब

Budh Ki Chaal: 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन बुध के उत्तरवर्ती होने से उनकी ऊर्जा में वृद्धि होगी. इस कारण 3 राशियों के लिए यह समय आर्थिक लाभ, करियर उन्नति और नए अवसर लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं, जिनकी बुद्धि, संचार, व्यापार और निर्णय क्षमता पर सकारात्मक असर पड़ेगा?

budh-ki-chaal

Budh Ki Chaal: वैदिक ज्योतिष में बुध बुद्धि, वाणी, तर्क, गणित, व्यापार और संचार के कारक ग्रह हैं. वे व्यक्ति की विश्लेषण क्षमता, निर्णय शक्ति और व्यावसायिक कौशल को प्रभावित करते हैं. यह देखा गया है कि जब भी बुध की चाल में बदलाव होता है, तो संचार, समझौतों और लेन-देन पर गहरा असर होता है और उनकी गति में परिवर्तन से मानसिक स्थिति, तकनीकी कार्य और व्यापारिक निर्णयों पर विशेष प्रभाव पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन बुध अपनी दिशा बदलकर उत्तरवर्ती होने वाले हैं.

विज्ञापन

हिन्दू धर्म में उत्तर दिशा में कैलाश पर भगवान शिव का वास माना गया है. साथ ही इस दिशा में देवताओं के खजांची कुबेर देवता भी रहते है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि उत्तर दिशा में बुध का गमन करना वाणिज्य, व्यापार और धन संबंधी कार्यों पर सकारात्मक असर डालेगा. यह विशेषकर 3 राशियों के जातकों के लिए बेहद फलदायी है. इससे उनकी बुद्धि, संचार, व्यापार और निर्णय क्षमता मजबूत होगी. रुके हुए कार्यों में गति आएगी और गलतफहमियां दूर होने लगेंगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि

यह बुध की स्वामित्व वाली राशि है, इसलिए इसका सीधा लाभ मिथुन जातकों को मिलेगा. करियर में रुकी हुई योजनाएं आगे बढ़ेंगी. नई नौकरी या प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं. व्यापारियों को नए क्लाइंट मिलेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. वाणी प्रभावशाली रहेगी. संचार से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी. सही समय पर सही निर्णय लेने में आप सफल रहेंगे. विदेश से जुड़े कार्यों में प्रगति के संकेत हैं. विद्यार्थियों के लिए यह समय सीखने और नई कौशल विकसित करने के लिए अनुकूल रहेगा. आर्थिक योजनाओं को व्यवस्थित करने से दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या भी बुध की ही राशि है, इसलिए यह परिवर्तन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा. लंबे समय से अटके धन की प्राप्ति हो सकती है. निवेश से लाभ के संकेत हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी विश्लेषण क्षमता की सराहना होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. परिवार में संवाद बेहतर होगा. गलतफहमियां दूर होंगी. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और दिनचर्या में सुधार होगा. नई जिम्मेदारियां आपको भविष्य में बड़ा लाभ दे सकती हैं. साझेदारी के कार्यों में सोच-समझकर लिया गया निर्णय आपको आगे बढ़ाएगा.

मकर राशि

मकर जातकों के लिए यह समय व्यावसायिक उन्नति का संकेत दे रहा है. नए व्यापारिक समझौते हो सकते हैं. साझेदारी में लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. धन संचय के नए रास्ते खुलेंगे. योजनाबद्ध तरीके से किया गया कार्य सफलता दिलाएगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि देखने को मिलेगी. भूमि या संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है. परिवार का सहयोग आपके मनोबल को और मजबूत करेगा. लंबी अवधि की योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ