---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 14 February 2026: वैलंटाइन डे पर शनि त्रयोदशी और प्रदोष व्रत का संयोग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण और नक्षत्र

Aaj Ka Panchang: आज 14 फरवरी 2026, वार शनिवार को वैलंटाइन डे है. साथ ही शनि देव को समर्पित शनि त्रयोदशी और शिव जी को समर्पित प्रदोष व्रत का संयोग भी बन रहा है. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं इस शुभ दिन के मुहूर्त, योग, करण, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में.

---विज्ञापन---

Aaj Ka Panchang 14 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 14 फरवरी 2026 को प्यार को समर्पित वैलंटाइन डे ही नहीं है, बल्कि शनि देव को समर्पित शनि त्रयोदशी और शिव जी को समर्पित प्रदोष व्रत का भी महासंयोग बन रहा है. ऐसे में इस दिन आप शनि और शिव जी की पूजा करके उनसे मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. चलिए अब जानते हैं 14 फरवरी 2026, शनि देव को समर्पित शनिवार के पंचांग के बारे में.

तिथि

14 फरवरी 2026 के दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि से हुई है, जो दोपहर 04:01 मिनट तक रहेगी. इसके बाद दिन के अंत तक त्रयोदशी तिथि रहने वाली है.

---विज्ञापन---

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में पूर्वाषाढ़ा रहेगा, जिसका समापन शाम में 06:16 मिनट पर होगा. इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का आरंभ होगा, जो दिन के अंत तक रहेगा.

योग

शनिवार के दिन की शुरुआत सिद्धि योग से हुई है, जो सुबह 03:17 मिनट तक था. सिद्धि योग के बाद अब व्यातीपात योग चल रहा है, जो अगले दिन (15 फरवरी 2026) की सुबह तक रहने वाला है.

---विज्ञापन---

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में तैतिल रहेगा, जिसका समापन दोपहर में 04:02 मिनट पर होगा. इसके बाद अगले दिन (15 फरवरी 2026) की सुबह तक गर करण रहने वाला है.

सूर्योदय, सूर्यास्त और चन्द्रोदय

  • सूर्योदय- सुबह 07 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 10 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 05 बजकर 36 मिनट पर (15 फरवरी 2026)
  • चन्द्रास्त- दोपहर 03 बजकर 08 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026 Rashifal: मार्च में इन 4 राशि वालों के लिए खुलेगा खुशियों का खजाना, होगा मंगल का डबल गोचर

---विज्ञापन---

14 फरवरी 2026 का शुभ समय

14 February 2026 Ka Shubh Muhurat

14 फरवरी 2026 का अशुभ समय

14 February 2026 Ka Ashubh Muhurat

नवग्रहों की स्थिति

  • सूर्य ग्रह: कुंभ राशि में 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: धनु राशि में 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह: मकर राशि में 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह और शुक्र ग्रह: कुंभ राशि में 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 13, 2026 01:07 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola