Video: महाशिवरात्रि के बाद ग्रहों की कृपा से इस राशि वालों को होगा लाभ, आमदनी बढ़ने के भी हैं योग

Libra February Rashifal: साल 2026 में 15 फरवरी को शिव जी को समर्पित महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा, जिसके बाद कई राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. यहां पर आप जान सकते हैं कि तुला राशि वालों को महाशिवरात्रि के बाद कौन-कौन सी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Mahashivratri 2026 Rashifal

Libra February Rashifal: हिंदू धर्म के लोगों के लिए महाशिवरात्रि के दिन का खास महत्व है, जिस दिन न सिर्फ भगवान शिव की पूजा की जाती है बल्कि निर्जला व्रत भी रखा जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जा रहा है. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि महाशिवरात्रि यानी 15 फरवरी 2026 के बाद तुला राशि वालों को ग्रहों की कृपा से लाभ होगा. खासकर, नौकरीपेशा और कारोबारियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं.

विज्ञापन

जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें महीने के दूसरे भाग में सफलता मिल सकती है. वहीं, जिन जातकों का खुद का कारोबार है, उन्हें नए और पुराने दोनों तरह के साझेदारों से लाभ होने के योग हैं. मुख्यतौर पर आमदनी बढ़ने की संभावना है.

विज्ञापन

विस्तार से तुला राशि के राशिफल के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ