---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Jyotish Tips: नए साल में करें ये उपाय तो दिन रात बरसेगा पैसा, सुख-समृद्धि में भी कमी नहीं आएगी

Jyotish Tips: इस वर्ष कई महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर हो रहा है। ऐसे में पूरा साल ही उथल-पुथल भरा रहेगा। इस स्थिति में ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार प्रतिकूल ग्रहों का उपाय करना उपयुक्त रहेगा। ऐसा करने से ग्रहों के अशुभ असर से मुक्ति मिलेगी और शुभ फल मिलने लगेगा। जानिए सभी नौ ग्रहों के […]

---विज्ञापन---

Jyotish Tips: इस वर्ष कई महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर हो रहा है। ऐसे में पूरा साल ही उथल-पुथल भरा रहेगा। इस स्थिति में ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार प्रतिकूल ग्रहों का उपाय करना उपयुक्त रहेगा। ऐसा करने से ग्रहों के अशुभ असर से मुक्ति मिलेगी और शुभ फल मिलने लगेगा। जानिए सभी नौ ग्रहों के ऐसे ही उपायों के बारे में

यह भी पढ़ेंः करें बरगद के पत्ते का यह उपाय, जो चाहेंगे वो मिलेगा, हनुमानजी भी होंगे प्रसन्न

---विज्ञापन---

सभी नौ ग्रहों के लिए करें ये उपाय (Jyotish Tips and Remedies for Navgraha)

सूर्य की महादशा के लिए (Surya Ke Upay)

यदि जन्मकुडंली में सूर्य विपरीत हो या अशुभ असर दे रहा हो तो अनामिका उंगली में तांबे की अंगूठी धारण करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करने से सूर्य की अनुकूलता प्राप्त होती है। इनके साथ ही सूर्य के कारक वस्तुएं यथा गुड़, अनार, लाल चंदन, लाल वस्त्र आदि का जरूरतमंदों को दान देना चाहिए।

चंद्र की महादशा के लिए (Chandra Ke Upay)

ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चन्द्रमा की महादशा होने पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करनी चाहिए। आर्थिक स्थिति अच्छी है तो रुद्राभिषेक भी करवा सकते हैं। प्रत्येक सोमवार को महादेव को दूध मिश्रित जल से स्नान करवाएं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: भूल से भी इन चीजों का दान या गिफ्ट न करें, वरना हो जाएंगे बर्बाद

मंगल की महादशा के लिए (Mangal Ke Upay)

यह ग्रह शरीर में बहने वाले रक्त और मांस-मज्जा का कारक है। मंगल की महादशा होने पर हनुमानजी की आराधना करनी चाहिए। लगातार सात मंगलवार हनुमानजी को चमेली के तेल में सिंदूर मिला कर चोला चढ़ाएं। साथ ही प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। बंदरों को गुड़-चना खिलाने तथा गरीबों को गुड़ बांटने से भी मंगल दोष दूर होता है।

---विज्ञापन---

बुध की महादशा के लिए (Budh Ke Upay)

जन्मकुंडली में बुध के अशुभ होने पर व्यक्ति को दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए। यदि ऐसा संभव नहीं हो तो मां दुर्गा की पूजा करें, गाय को हरी घास या चारा खिलाएं। इसके साथ ही कनिष्ठा अंगुली में पन्ना रत्न धारण करना चाहिए। इससे बुध की अनुकूलता प्राप्त होती है।

अन्य ग्रहों के उपाय जानने के लिए यहां क्लिक करें।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 31, 2023 12:00 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola