Shani Shukra Surya Yuti 2026 Rashifal: 120 साल बाद मीन राशि में बनेगी शनि-शुक्र-सूर्य की युति, इन 3 राशियों को नुकसान होने के योग

Shani Shukra Surya Yuti 2026 Rashifal: करीब 120 साल बाद शनि, शुक्र और सूर्य ग्रह की युति बन रही है, जिसका स्थान मीन राशि होगा. जहां कुछ लोगों को इस युति से लाभ होगा, वहीं उन लोगों को भी कमी नहीं है जिन्हें इस महासंयोग से नुकसान होगा. यहां पर आज आपको उन 3 राशियों के बारे में जानने को मिलेगा, जिनके लिए 120 साल बाद मीन राशि में शनि, शुक्र और सूर्य ग्रह का साथ आना शुभ नहीं रहेगा.

Shani Shukra Surya Yuti 2026 Rashifal

Credit- News24 Graphics

Shani Shukra Surya Yuti 2026 Rashifal: शनि, शुक्र और सूर्य, ये तीनों ही प्रभावशाली ग्रह हैं, जिनका साथ आना बहुत ही कम देखा जाता है. साल 2026 में 15 मार्च को शनि, शुक्र और सूर्य साथ में मीन राशि में रहेंगे. 29 मार्च 2025 से लेकर 3 जून 2027 तक कर्म-न्याय के दाता शनि मीन राशि में रहेंगे. हालांकि, इस बीच 2 मार्च को सुख के दाता ग्रह शुक्र का मीन राशि में गोचर होगा, जहां पर वह 26 मार्च 2026 तक रहेंगे. वहीं, सूर्य देव 15 मार्च से लेकर 15 जून 2026 तक मीन राशि में रहेंगे.

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, मीन राशि में 15 मार्च 2026 को करीब 120 साल बाद शनि ग्रह, शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह की युति बन रही है. चलिए जानते हैं कि किन 3 राशियों के जातकों के लिए करीब 120 साल बाद बनने वाली शनि ग्रह, शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह की युति शुभ नहीं रहेगी.

विज्ञापन

मेष राशि

मीन राशि में बनने वाली शनि-शुक्र-सूर्य की युति से मेष राशि वालों के जीवन में बड़े व नकारात्मक बदलाव आएंगे. यदि आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेंगे तो नुकसान होना तय है. इसके अलावा विरोधियों के कारण भी सिरदर्द रहेगा. इस दौरान खानपान पर ध्यान न देने के कारण आप किसी बड़ी बीमारी के चपेट में आ सकते हैं.

कन्या राशि

मेष के अलावा कन्या राशि वालों के लिए भी मीन राशि में शनि ग्रह, शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह का साथ आना शुभ नहीं रहेगा. करियर में मनचाही सफलता न मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे. इसके अलावा आपके ऊपर गलत विचार भी हावी रहेंगे. पुराने निवेश से इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होने के योग नहीं हैं. परिवार में किसी बात को लेकर टेंशन चल रही है तो वो खत्म नहीं होगी.

विज्ञापन

तुला राशि

120 साल बाद बनने वाली शनि ग्रह, शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह की युति तुला राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहेगी. इस महीने आप न सिर्फ धन की कमी के कारण परेशान रहेंगे, बल्कि संपत्ति की खरीदारी व बिक्री से भी नुकसान होने के योग हैं. परिवार में सुख का वातावरण न रहने से मानसिक तनाव भी रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ